छत्तीसगढ़

Raipur Gangster Case : झारखंड से रायपुर लाया जाएगा गोलीकांड का आरोपित मयंक सिंह, बिश्नोई गैंग से जुड़ाव

Raipur Gangster Case : झारखंड से रायपुर लाया जाएगा गोलीकांड का आरोपित मयंक सिंह, बिश्नोई गैंग से जुड़ाव गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य मयंक सिंह अब रायपुर लाया जाएगा (Raipur Gangster Case)। उस पर तेलीबांधा थाना क्षेत्र में 13 जुलाई 2024 को पीआरए ग्रुप के कार्यालय के बाहर गोली चलाने का आरोप है। मामला तेलीबांधा और गंज थाने में दर्ज है। वर्तमान में वह झारखंड की जेल में बंद है। झारखंड एटीएस मयंक को अजरबैजान से प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाई थी।

https://navpradesh.com/fake-encounter-case/

डीएसपी क्राइम रायपुर संजय सिंह ने बताया कि तेलीबांधा और गंज थाना क्षेत्र में मयंक सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज हैं (Raipur Gangster Case)। उससे पूछताछ की जाएगी और इसके लिए उसे जल्द ही रिमांड पर रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

मयंक सिंह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय आपराधिक नेटवर्क का सरगना है। इसके तार छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से जुड़े हैं (Raipur Gangster Case)। इस पर हत्या, लूट, हथियार तस्करी, ब्लैकमेलिंग और धमकी भरे कॉल कर रंगदारी वसूलने जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।

यह है तेलीबांधा पीआरए ग्रुप गोलीकांड मामला

13 जुलाई 2024 को सुबह 11 बजे रायपुर के तेलीबांधा इलाके में पीआरए ग्रुप के कार्यालय पर दो नकाबपोश शूटर पल्सर बाइक से पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग की (Raipur Gangster Case)। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने दो-तीन राउंड फायर किए, जिसके बाद हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक बरामद कर जांच शुरू की थी। अब तक रायपुर, झारखंड और पंजाब में पुलिस की विशेष टीमों ने 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मयंक सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर इस गोलीकांड की जिम्मेदारी ली थी।

https://youtu.be/SMdk4PtD0wg?si=-vGqgRT4MMnUjw3V

अमन साव का एनकाउंटर

इस गैंग से जुड़ा कुख्यात अपराधी अमन साव मार्च 2024 में झारखंड के हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुका है (Raipur Gangster Case)। अमन को रायपुर जेल से झारखंड ले जाया जा रहा था, तभी पलामू के चैनपुर में उसके गुर्गों ने पुलिस काफिले पर बम हमला कर छुड़ाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके की टीम ने उसे मार गिराया।

Related Articles

Back to top button