Raipur Farm House Party : फार्म हाउस में देर रात पार्टी, 22 युवक–युवतियां हिरासत में, संचालक पर भी केस दर्ज

Raipur Farm House Party

Raipur Farm House Party

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित जेडी फार्म हाउस में बुधवार देर रात पार्टी के दौरान हंगामा और शोर-शराबा करने वाले 22 युवक-युवतियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है (Raipur Farm House Party)।

जानकारी के अनुसार फार्म हाउस में 15 युवक और 7 युवतियां पार्टी कर रहे थे, जिसके दौरान तेज आवाज, हुल्लड़ और अव्यवस्था की शिकायत मिली। सूचना पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और विधानसभा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद युवक-युवतियों को समझाने और शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन वे पुलिस के सामने भी नशे में हंगामा करते रहे (Raipur Farm House Party)। आसपास के लोगों की शिकायत और स्थिति को देखते हुए 22 युवतियों–युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके साथ ही जेडी फार्म हाउस के संचालक अमन दुलानी (29), निवासी डॉल्फिन प्लाज़ा, दलदल सिवनी, मोवा के खिलाफ भी विधानसभा थाना क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति और नियंत्रण के इस तरह की गतिविधियां कानूनन गलत हैं और आगे भी ऐसी पार्टियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

गिरफ्तार युवक–युवतियों के नाम

देवेंद्र साहू (27), निवासी टेकारी, थाना विधानसभा।
गौरव जोशी (28), निवासी करबला पारा, चौबे कॉलोनी, थाना आजाद चौक।
वैभव पाठक (20), निवासी चंगोराभाठा, गणपति विहार कॉलोनी, थाना डीडी नगर।
मनीष वर्मा (26), निवासी कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा
निखिल वर्मा (21), निवासी कुंदरा पारा, मांढर, थाना विधानसभा।
जय प्रकाश महेश्वरी (19), निवासी भुरकोनी, थाना विधानसभा।
दीपक धीवर (28), निवासी छपोरा, थाना विधानसभा।
विकास दास मानिकपुरी (28), निवासी कुंद्रापारा, सुखवारी बाजार, थाना गुढियारी।
ऋतिक मिश्रा (25), निवासी जीवन विहार, तेलीबांधा।
रूपेंद्र सिंह ठाकुर (27), निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती।
तनजीत प्रीत सिंह (22), निवासी महावीर नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर।
आलोक धर दीवान (25), निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, थाना पुरानी बस्ती।
शिवम आर्या (28), निवासी जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा।
हरिओम दुबे (26), निवासी जीवन विहार कॉलोनी, तेलीबांधा।
देवांश ठाकुर (23), निवासी सुंदर नगर, थाना डीडी नगर।

7 महिलाएं शामिल।

You may have missed