छत्तीसगढ़

Raipur Excise Office Fire : देर रात उठी लपटें, सुबह आया बयान, आबकारी भवन आग पर CSMCL ने साफ की स्थिति

रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र अंतर्गत लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन (Raipur Excise Office Fire) में हुई आगजनी की घटना को लेकर Chhattisgarh State Marketing Corporation Limited (CSMCL) ने विस्तृत बयान जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस घटना में जरूरी दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी फाइल को नुकसान नहीं पहुंचा है।

https://www.youtube.com/watch?v=h6EuAqqDqSk

CSMCL के बयान में बताया गया कि 7 फरवरी 2026 की शाम करीब 8:30 बजे आबकारी भवन के तृतीय तल पर स्थित कार्यालय के एक कक्ष में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग की चपेट में कार्यालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस आ गया, जो पूरी तरह जल गए। हालांकि प्रारंभिक और बाद की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी महत्वपूर्ण फाइलें और नस्तियां लोहे की आलमारियों में सुरक्षित रखी गई थीं, जिससे दस्तावेजों को कोई क्षति नहीं हुई।

घटना के समय भवन में तैनात गार्ड को तीसरी मंजिल के एक कक्ष से जलने जैसी गंध महसूस (Raipur Excise Office Fire) हुई। उसने तुरंत अन्य स्टाफ को सूचना दी और मौके पर पहुंचकर भवन में मौजूद अग्निरोधक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी।

https://www.youtube.com/watch?v=xgixkG5Nps0

सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद 8 फरवरी की सुबह दोबारा निरीक्षण किया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि आग से किसी भी आवश्यक दस्तावेज या अन्य कार्यालय कक्ष को नुकसान नहीं हुआ है।

घटना के बाद आबकारी भवन में सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था की समीक्षा (Raipur Excise Office Fire) की जा रही है। विभाग का कहना है कि यह एक तकनीकी कारण से हुई घटना थी और किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button