छत्तीसगढ़राजनीति

किरंदुल, दंतेवाड़ा युवा मोर्चा को मिला 3 लाख लक्ष्य

  • युवामोर्चा बोले हम बनाएंगे 5 लाख से भी ज्यादा बनाएगे सदस्य

किरंदुल/दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी BJP ने पूरे देश में संगठन को मजबूत करने विस्तार करने और अधिक से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोडऩे के मकसद से पूरे देश में राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू की है। इसी तारतम्य में रविवार रायपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा की बैठक रखी गई जिसमें दंतेवाड़ा से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक बाजपेई जिलाध्यक्ष महावीर माहेश्वरी जिला उपाध्यक्ष संजीव दास जिला सदस्यता प्रभारी सुमित सिंह एवं बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। भाजपा की इस सदस्यता अभियान को संगठन पर्व का नाम दिया गया है। दंतेवाड़ा युवा मोर्चा की टीम ने धूमधाम के साथ इस अभियान को शुरू करने की तैयारी कर ली है।

इसके लिए जिला प्रभारी के साथ साथ प्रत्येक मंडलों में भी मंडल प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है ताकि सदस्यता अभियान कि लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा हो सके।पूरे छत्तीसगढ़ के युवा मोर्चा को 3 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था पर युवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा एवं प्रदेश सदस्यता प्रभारी कमल गर्ग के साथ साथ युवा मोर्चा ने 5 लाख नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है जिसमें दंतेवाड़ा युवा मोर्चा की टीम अपने क्षेत्रों में नए सदस्य बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Back to top button