छत्तीसगढ़

Raipur Commissionerate Police : होली पर रायपुर में सख्त पहरा, ड्रोन से निगरानी, एडीसीपी तारकेश्वर पटेल बोले – हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

होली के रंग में खलल डालने वालों के लिए इस बार राजधानी रायपुर में सख्त (Raipur Commissionerate Police) संदेश है। Raipur में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, वहीं गली-मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

Raipur Commissionerate Police ने स्पष्ट कर दिया है कि जबरन रंग लगाने, नशे में उत्पात मचाने या सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की क्राइम टीम सादे कपड़ों में भीड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहेगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

मध्य जोन के एडीसीपी Tarkeshwar Patel ने बताया कि सेंट्रल, वेस्ट और नॉर्थ जोन के सभी थाना प्रभारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। ड्रोन के जरिए छतों, गलियों और प्रमुख चौक-चौराहों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों पर सख्ती से कार्रवाई होगी।

पुलिस ने होली से दो दिन पहले ही व्यापारियों, मोहल्ला समितियों और आम नागरिकों के साथ बैठक कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील (Raipur Commissionerate Police) की है। साथ ही लोगों से कहा गया है कि किसी भी विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय कर दिया गया है। अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि होली खुशियों और भाईचारे (Raipur Commissionerate Police) का पर्व है। नागरिक कानून और व्यवस्था का पालन करते हुए त्योहार मनाएं, ताकि शहर में शांति और सद्भाव बना रहे।

Related Articles

Back to top button