Raipur Commissioner : रायपुर नगर निगम को मिला नया चेहरा, अब इस युवा अधिकारी के हाथ में होगी शहर की कमान

रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल (Raipur Commissioner) तेज हो गई है। निगम दफ्तर से लेकर शहर के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों तक नए अधिकारी की कार्यशैली को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में निगम के कामकाज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सोमवार से नए आयुक्त औपचारिक तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे।

नगर निगम से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी भी नए नेतृत्व को लेकर अपनी अपनी उम्मीदें जता रहे हैं। शहर में सफाई, ट्रैफिक और जलभराव जैसी पुरानी समस्याओं के बीच लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि नया प्रशासनिक चेहरा किस तरह काम करता है। फील्ड में सक्रिय रहने की उनकी पहचान पहले से ही चर्चा में रही है।

2018 बैच के अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी (Raipur Commissioner)

2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है। वे मूल रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर से जुड़े हुए हैं। यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 51वीं रैंक हासिल की थी।उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी कानपुर से की है। इसके बाद जेएनयू से पब्लिक मैनेजमेंट में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की।

कई जिलों में संभाल चुके हैं अहम जिम्मेदारी

अपने प्रशासनिक कार्यकाल में संबित मिश्रा कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। रायगढ़ नगर निगम आयुक्त, जशपुर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी और कोरबा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में उन्होंने कई योजनाओं की निगरानी की।

नगरीय प्रशासन से लेकर पंचायत स्तर तक काम करने का अनुभव उनके पास माना जा रहा है। इसी वजह से उन्हें रायपुर नगर निगम की जिम्मेदारी दिए जाने को अहम माना जा रहा है।

बीजापुर में कार्यशैली सबसे ज्यादा चर्चा में रही (Raipur Commissioner)

बीजापुर कलेक्टर के तौर पर उनका कार्यकाल काफी चर्चा में रहा था। नक्सल प्रभावित गांवों में पहुंचकर सीधे ग्रामीणों से बातचीत करना उनकी अलग पहचान बना। दूरस्थ इलाकों तक पैदल पहुंचकर समस्याएं सुनने की तस्वीरें भी उस दौरान काफी वायरल हुई थीं। प्रशासनिक स्तर पर मौके पर समाधान निकालने की उनकी शैली को लोगों ने काफी सराहा था।

अब सामने होंगी शहर की बड़ी चुनौतियां

रायपुर नगर निगम में जिम्मेदारी संभालने के बाद उनके सामने कई बड़ी चुनौतियां होंगी। शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव, ट्रैफिक दबाव, अवैध निर्माण और अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर तेजी से काम करने की उम्मीद की जा रही है।

इसके अलावा टैक्स वसूली और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की रफ्तार को लेकर भी निगम प्रशासन (Raipur Commissioner) पर नजर रहेगी। माना जा रहा है कि वे फील्ड निरीक्षण और डिजिटल मॉनिटरिंग के जरिए कामकाज में तेजी लाने की कोशिश कर सकते हैं।

Exit mobile version