रायपुर। जिले में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के प्रशासनिक कार्यों में बदलाव करते हुए कलेक्टर ने नौ अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। 25 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर अलग-अलग तहसीलों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी।
आदेश के मुताबिक अमित करकट्टा, प्रेरणा सिंह और संदीप चौरसिया को तहसीलदार रायपुर पदस्थ किया गया है। जयेंद्र सिंह को तहसीलदार खरोरा (अभनपुर) की जिम्मेदारी दी गई है। राममूर्ति दीवान को तहसीलदार धरसींवा पदस्थ किया गया है।
इसी तरह सुजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर, ख्याति नेताम को तहसीलदार खरोरा, राजकुमार साहू को नजुल तहसीलदार रायपुर और गजानंद सिदार को नायब तहसीलदार अभनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर कार्यालय की वित्त शाखा की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
