छत्तीसगढ़

Raipur Bilaspur Highway AI : अब सड़कें खुद बताएंगी अपनी हालत, रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर एआई से होगी चौकसी, हर खामी पर नजर

हाइवे पर सफर अब सिर्फ दूरी तय करने का जरिया नहीं रहेगा, बल्कि तकनीक खुद रास्तों की निगरानी (Raipur Bilaspur Highway AI) करेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सड़क रखरखाव और सुरक्षा को नई दिशा देते हुए एआई आधारित निगरानी सिस्टम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।

रायपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाले वाहनों के साथ अब ऐसे विशेष वाहन भी दौड़ेंगे, जिनमें लगे डैश कैम हर छोटी-बड़ी गड़बड़ी को रिकॉर्ड करेंगे-और वो भी बिना किसी मानवीय चूक के।

कैसे काम करेगी ये ‘स्मार्ट निगरानी’? (Raipur Bilaspur Highway AI)

इस नई व्यवस्था में एआई और मशीन लर्निंग से लैस कैमरे हाईवे पर लगातार डेटा जुटाएंगे।

सड़क की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड होंगे
सिस्टम खुद खराबियों की पहचान करेगा
रिपोर्ट तुरंत तैयार होकर संबंधित विभाग तक पहुंचेगी

यानि अब सड़क खराब होने के बाद शिकायत का इंतजार नहीं करना (Raipur Bilaspur Highway AI) पड़ेगा-तकनीक पहले ही अलर्ट दे देगी।

30 तरह की गड़बड़ियों पर रहेगी नजर

इस तकनीक की खास बात यह है कि यह एक साथ कई तरह की समस्याओं को पहचान सकती है-

सड़क पर गड्ढे और दरारें
धुंधली या गायब लेन मार्किंग
टूटे बैरियर और बंद स्ट्रीट लाइट
अवैध कट, डिवाइडर और साइन बोर्ड
हाइवे पर खड़े भारी वाहन

यहां तक कि बारिश के दौरान जलभराव जैसी स्थिति पर भी तुरंत सूचना मिल जाएगी।

डेटा के आधार पर तुरंत होगा सुधार

डैश कैम से मिलने वाला डेटा सिर्फ रिकॉर्ड तक सीमित नहीं रहेगा। इसके आधार पर-

सड़क की मरम्मत तेजी से की जाएगी
दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी
ट्रैफिक बाधाओं को तुरंत हटाया जा सकेगा

इससे हाईवे पर यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।

देशभर में लागू होगी तकनीक, छत्तीसगढ़ भी शामिल

यह व्यवस्था सिर्फ एक हाइवे तक सीमित नहीं रहेगी। देशभर में लगभग 40 हजार किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों (Raipur Bilaspur Highway AI) को इसके दायरे में लाने की योजना है।

छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर मार्ग के अलावा अन्य प्रमुख हाइवे-जैसे मुंबई-कोलकाता कॉरिडोर-पर भी इस तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।

पांच जोन से होगी निगरानी की कमान

पूरे सिस्टम को व्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए देश को पांच जोन में बांटा जाएगा। हर जोन में एआई आधारित डेटा और एनालिटिक्स के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी, जिससे सड़क प्रबंधन पूरी तरह टेक्नोलॉजी ड्रिवन हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button