पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (Raipur BASLP Admission 2026) एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के नाक, कान एवं गला विभाग द्वारा बी.ए.एस.एल.पी. (बैचलर ऑफ ऑडियोलॉजी एंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलॉजी) प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागाध्यक्ष कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार बी.ए.एस.एल.पी. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा।
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड कर निर्धारित प्रारूप में भरना होगा। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। विलंब शुल्क 100 रुपये के साथ आवेदन 13 अगस्त 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क और पात्रता Raipur BASLP Admission 2026
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तथा छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 350 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट “BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)” के नाम से देय होगा। आवेदन शुल्क (Raipur BASLP Admission 2026) के निर्धारित नियमों के अनुसार ही स्वीकार किया जाएगा।
इस पते पर भेजना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र निम्न पते पर भेजना होगा
Room No. 244, Department of ENT, Audiology and Speech Therapy Unit, Dr. B.R.A.M. Hospital, Raipur (C.G.) – 492001
20 अगस्त को जारी होगी प्रारंभिक मेरिट सूची
प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रारंभिक मेरिट सूची 20 अगस्त 2026 को संस्थान की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। प्रारंभिक मेरिट सूची (Raipur BASLP Admission 2026) के संबंध में अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा-आपत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन डाउनलोड कर उसकी हार्ड कॉपी भरकर ई-मेल अथवा विभाग में जमा करनी होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
9 सितंबर को अंतिम मेरिट, 16 सितंबर को काउंसलिंग
दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची 9 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के लिए 16 सितंबर 2026 को काउंसलिंग आयोजित होगी। अंतिम मेरिट सूची (Raipur BASLP Admission 2026) के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को प्रॉस्पेक्टस का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने तथा कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-2890137 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगी। प्रवेश प्रक्रिया (Raipur BASLP Admission 2026) के तहत समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।
