देश

Crime News: ससुराल जा रही थी दुल्हन, प्रेमी ने दोस्तों के साथ गाड़ी रोककर गले में मारी गोली…

Crime News: घायल अवस्था में दुल्हन को पीजीआई रोहतक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया

दुल्हन की हालत गंभीर है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी

हरियाणा। Crime News: हरियाणा के रोहतक में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दुल्हन शादी के बाद अपने ससुराल जा रही थी। उस समय उसे गले में गोली मार दी । मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने दुल्हन की कार को ओवरटेक कर उसे रोक लिया।

दुल्हन को गाड़ी से बाहर निकाला और फिर गले में गोली मार दी। हमलावरों (Crime News) ने दुल्हे के भाई की सोने की चेन भी छीन ली और फरार हो गए। घायल दुल्हन को पीजीआई रोहतक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है और पुलिस जांच कर रही है।

दुल्हन को गले में मारी गोली

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। संपला गांव की रहने वाली युवती की शादी आनंदपुर गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शुक्रवार को दुल्हन की शादी हो रही थी और वह ससुराल जा रही थी। कार को दुल्हे का भाई सुनील चला रहा था।

रात करीब 12 बजे जैसे ही गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचे तो एक इनोवा कार आई जिसमें तीन लोग बैठे थे और उसने दुल्हन की कार रोकी उसके बाद दुल्हल को गाड़ी से बाहर निकाला और गले में गोली मार दी। दुल्हन खून से लथपथ कार में गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया।

शुरूआती जांच में पता चला है कि यह हरकत दुल्हन के पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों ने की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। पूछताछ में पुलिस को यह भी पता चला कि हमलावर अंत से दुल्हन की कार का पीछा कर रहे थे। जैसे ही दुल्हन अपने ससुराल के गांव के बाहर पहुंची ही थी कि उन्होंने उसे गोली मार दी। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button