Rain : प्रदेश में दी बारिश ने दस्तक, मुख्यमंत्री को छाते के नीचे करना पड़ा रोड शो, बाकी इलाकों में रिमझिम जारी

Rain : प्रदेश में दी बारिश ने दस्तक, मुख्यमंत्री को छाते के नीचे करना पड़ा रोड शो, बाकी इलाकों में रिमझिम जारी

Rain,

भोपाल, नवप्रदेश। मध्यप्रदेश में मानसून ने अब दस्तक दे दी है। मध्यप्रदेश में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। आज शाम को ही राजधानी भोपाल में जमकर बारिश हुई। बारिश इस कदर हुई कि उस सीएम का रोड शो भी छाते के नीचे हुआ।

बारिश मध्यप्रदेश में फिर से कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। तेज बारिश से सागर की नदी में बाढ़ से तीन लोग फंस गए। इनको दूसरे दिन रेस्क्यू किया जा सका।

मध्यप्रदेश में जून में 52 जिलों में से 31 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। 14 जिलों में मानसून मेहरबान रहा और सामान्य बारिश हुई। प्रदेश के 7 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश रही। मौसम विभाग सामान्य से 19% कम और 19% ज्यादा बारिश को सामान्य की कैटेगरी में रखता है। MP में मानसून सेट हो गया है।

गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी जोरदार बारिश हुई। भोपाल शहर में तो ढाई घंटे में ही सबसे ज्यादा सवा तीन इंच पानी गिरने से सड़कें लबालब हो गईं। सागर की नदी में बाढ़ से तीन लोग फंस गए। इनको दूसरे दिन रेस्क्यू किया जा सका।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को भी कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश के मध्य इलाकों जैसे इंदौर, उज्जैन और भोपाल में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।

इसके बाद दो दिन तक ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। मानसून का अल्प विराम हो सकता है। तीन दिन बाद प्रदेश में फिर से जमकर बारिश शुरू होगी। मध्यप्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed