छत्तीसगढ़

Railway Bridge : कचना का पुल अब खुलने के करीब, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मिली सख्त चेतावनी

रायपुर के खम्हारडीह और कचना इलाके में इन दिनों निर्माणाधीन पुल को लेकर लोगों के बीच खूब चर्चा (Railway Bridge) हो रही है। रोज इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालक उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अब उन्हें लंबे जाम और रेलवे फाटक पर रुकने की परेशानी से राहत मिलने वाली है। निरीक्षण के दौरान मौके पर हलचल भी काफी नजर आई और अधिकारी लगातार काम का जायजा लेते दिखे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कई बार रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को देर तक रुकना पड़ता था। अब काम अंतिम दौर में पहुंचने के बाद लोगों में उम्मीद बढ़ गई है कि जल्द आवाजाही आसान हो जाएगी।

उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण : Railway Bridge

Arun Sao ने रायपुर में खम्हारडीह कचना रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुल पर पैदल चलकर तकनीकी जानकारी ली और वहां लगने वाली लाइटिंग व्यवस्था को बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार करने को कहा। साथ ही साफ चेतावनी दी कि गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही मिली तो सबसे पहले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

काम पहुंचा अंतिम चरण में

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पुल का करीब 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब केवल कुछ अंतिम कार्य बाकी हैं जिन्हें जल्द खत्म कर पुल को यातायात के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है।

पुल शुरू होने के बाद रायपुर शहर और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर रेलवे फाटक बंद होने और ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

राजधानी के यातायात पर सरकार का फोकस

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजधानी के यातायात को बेहतर और तेज बनाने के लिए लगातार काम (Railway Bridge) कर रही है। कचना का यह ओवरब्रिज भी उसी योजना का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से रोज आने जाने वाले लोगों को लंबे समय से इस पुल का इंतजार था और अब इसे जल्द शुरू करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

49 करोड़ से तैयार हो रहा पुल

लोक निर्माण विभाग के मुताबिक रायपुर वाल्टेयर रेलवे लाइन पर खम्हारडीह और कचना के बीच करीब 49 करोड़ रुपये की लागत से यह रेलवे ओवरब्रिज तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे वाले हिस्से के साथ दोनों तरफ पहुंच मार्ग का काम पूरा हो चुका है। अभी पेंटिंग और फिनिशिंग का काम जारी है। इसके बाद नाली निर्माण और लाइटिंग का काम तेजी से शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button