छत्तीसगढ़देशप्रशासनिकराजनीति

Lok Sabha Elections 2024 Breaking : 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग, पहली वोटिंग 19 अप्रैल, आखिरी 1 जून को; नतीजे 4 जून को, आचार संहिता लागू

0 चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 23 मई को रिजल्ट संभव 97 करोड़ वोटर्स हैं, 10 लाख मतदान केंद्र हैं और 1.5 करोड़ पॉलिंग ऑफिसर्स

नवप्रदेश डेस्क। Lok Sabha Elections 2024 Breaking : लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग होंगी। 15 से 18 अप्रैल के बीच पहले फेज के लिए, जबकि आखिरी फेज में 19 मई को वोटिंग हो सकती है। 23 मई को रिजल्ट संभव है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है। लोकसभा के साथ 4 राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखें कुछ देर में आज तय होंगी।

97 करोड़ वोटर्स, 10 लाख मतदान केंद्र

राजीव कुमार ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनाव में लॉजिस्टक्स और प्रबंधन ही सबसे बड़ी चुनौती है। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराएंगे। पिछले दो साल से इसकी तैयारियां चल रही थी। हमारे यहां 97 करोड़ वोटर्स हैं, 10 लाख मतदान केंद्र हैं और 1.5 करोड़ पॉलिंग ऑफिसर्स इस काम में लगे हैं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका मजबूत हुआ है।

वोटर्स की संख्या में इजाफा

0 2019: 46.5 करोड़

0 2024: 49.7 करोड़

बूथ पर क्या सुविधाएं होंगी?

0 मतदान केंद्रों पर दिव्यांग वोटर्स के लिए रैंप होगा। अलग-अलग शौचालय बनेंगे। वॉलेंटियर्स भी मौजूद रहेंगे।

0 85 साल से ऊपर के मतदाताओं के घर जाकर वोटिंग कराएंगे। देश में पहली बार ये व्यवस्था एक साथ लागू होगी।

0 ऐसा मतदाता जो 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग है, वह अगर घर से नहीं आना चाहते तो हम उनके घर तक जाएंगे। केवल एक दिव्यांग मतदाता भी होगा तो हम उसके घर तक पहुंचेंगे। उन्हें एक फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।

0 जंगल, नदी, बर्फ हर जगह चुनाव आयोग जाएगा, ताकि लोग अपना एक-एक वोटर वोट कर सके। हर दो किलोमीटर के दायरे में पोलिंग बूथ होगा।

फेज-7

7 मई नोटिफिकेशन, पोल 1 जून।

फेज-6

25 मई को वोटिंग

फेज-5

30 मई को पोलिंग होगी।

फेज-4

18 अप्रैल नोटिफिकेशन, पोलिंग 13 मई।

फेज-3

नोटिफिकेशन 7 अप्रैल को, पोलिंग 7 मई को होगी। 12 राज्य शामिल होंगे। 3 नए राज्य में चुनाव शुरू होगा।

फेज-2

नोटिफिकेशन 28 मार्च और पोलिंग 26 अप्रैल को होगी।

फेज-1

फेज 1 में तमिलनाडु, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे।

Related Articles

Back to top button