Raigarh Loot Case : रायगढ़ में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे दंपती से एक लाख की लूट

रायगढ़ के हाउसिंग बोर्ड कालोनी मौहापाली में सोमवार को बैंक से रुपये निकालकर लौट (Raigarh Loot Case) रहे दंपती से बाइक सवार दो युवकों ने एक लाख रुपये की लूट की। घटना में पीड़ित दंपती को धक्का देकर गिराया गया और थैला छीनकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार संतराम राठिया अपनी पत्नी सादमति राठिया के साथ इंडियन ओवरसीज बैंक, खरसिया से एक लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इस दौरान दो युवक बाइक से उनके पास आए और आगे-पीछे मंडराने लगे। दंपती ने इसे सामान्य घटना मानकर अनदेखा किया, लेकिन मुरली गार्डन के पास बाइक सवार युवकों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए।
लूटे गए थैले में एक लाख रुपये के अलावा बैंक पासबुक और मंडी में धान बेचने का टोकन भी था। लुटेरे रानी सागर की ओर फरार हुए। पुलिस ने पीड़ित दंपती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के तहत सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।



