छत्तीसगढ़

कांग्रेस की गुटबाजी और प्रदेश अध्यक्ष के बदालाव पर राहुल गांधी की चिट्ठी ने लगाया विराम… बैज पर जताया भरोसा

-निकाय, नगर निगम और पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद नेतृत्व बदलाव की हुई थी मांग

रायपुर/नवप्रदेश। rahul gandhi deepak baij letter: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में चल रहे प्रदेश कांग्रेस के भीतर नेतृत्व बदलाव पर विराम लगा दिया है। राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को चिट्ठी भेजी है। प्रदेश अध्यक्ष बैज के द्वारा महिलाओं पर हुए अपराध को लेकर निकाली गई पदयात्रा और प्रदेश कांग्रेस में सक्रिय समन्वय बनाए रखने में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बैज की तारिफ की।

https://www.youtube.com/watch?v=sZji5giPDvA

वहीं प्रदेश में हुए नगरीय निकाय, नगर निगम और पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार के बाद नेतृत्व बदलाव की मांग जोर-शोर से जारी थी। वहीं ऐसे समय में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से आई चिट्ठी ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (rahul gandhi deepak baij letter) को राहत दी है। पार्टी में चल रही गुटबाजी अंदरखाने से सबके सामने आ गई। लगातार मांग की जा रही थी कि बैज को हटाया जाए। राहुल गांधी की चिी से साफ तौर पर देखा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व ने बैज पर भरोसा जताया है।

https://www.youtube.com/watch?v=ZL1gGwg8aO4&t=118s

Related Articles

Back to top button