Rahul Gandhi Said In His Budget Speech : कहा- चक्रव्यूह या पद्म व्यूह 'कमल' के शेप में होता है, इससे 'मंत्री, किसान, वोटर सब डरे हैं'

Rahul Gandhi Said In His Budget Speech : कहा- चक्रव्यूह या पद्म व्यूह ‘कमल’ के शेप में होता है, इससे ‘मंत्री, किसान, वोटर सब डरे हैं’

Rahul Gandhi Said In His Budget Speech :

Rahul Gandhi Said In His Budget Speech :

अदानी-अंबानी का जिक्र करने पर शोर-शराबा हुआ तो राहुल ने बोले ठीक है सदन में नया नाम A-1 और A-2 बोलुंगा

नवप्रदेश डेस्क। Rahul Gandhi Said In His Budget Speech : बजट भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार अपने 6 लोगों के साथ मिलकर जो चक्रव्यूह रचा है उसने किसान, मजदूर, मीडिल क्लास, छोटे उद्योगों को अभिमन्यु की तरह फंसा दिया है। राहुल गांधी ने कहा- चक्रव्यूह या पद्म व्यूह ‘कमल’ के शेप में होता है, इससे ‘मंत्री, किसान, वोटर सब डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके बारे में मैंने काफी सोचा और एक जवाब मैं प्रस्तावित करता हूं। हजारों साल पहले हरियाणा में कुरुक्षेत्र में एक युवा अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में मारा था। फंसाकर मारा था। चक्रव्यूह के अंदर डर होता है, हिंसा होती है, और अभिमन्यु को चक्रव्यूह में फंसाकार मारा।

राहुल ने कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में थोड़ा रिसर्च किया, पता लगा कि उसका दूसरा नम पद्म व्यूह वो लोटस के शेप में होता है। 21वीं सदी में सर एक नया चक्रव्यूह तैयार हुआ है। वो भी लोट्स के शेप में है, उनका चिह्न पीएम अपनी छाती पर लगाकर चलते हैं। यही चक्रव्यूह किसान, मीडियम साइज बिजनेस के साथ हो रहा है, द्रोण, कृतवर्मा, शकुनी, कृपाचार्य, अश्वस्थामा, आज भी चक्रव्यूह के बीज में है 6 लोग हैं।

महाभारत के चक्रव्यूह को लेकर जैसे ही राहुल गांधी ने अदानी-अंबानी का जिक्र किया वैसे ही पूरा सदन शोर-शराबे में डूब गया। राहुल ने यहा तक कह दिया कि यदि अदानी अंबानी का नाम सदन में नहीं ले सकते तो कोई ऑप्शन दें। फिर अडानी और अंबानी को सदन के लिए नया नाम A-1 और A-2 राहुल गाँधी ने दिया।

राहुल गांधी ने कहा कि किसी एक शख्स को देश की पूरी संपत्ति का हक रखने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वित्तीय शक्ति, संस्थान, एजेंसी, सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और तीसरा राजनीतिक कार्यकारी इस चक्रव्यूह का हार्ट है।

राहुल ने कहा कि मेरी उम्मीद है थी कि इस बजट में इस चक्रव्यूह को कमजोर करेगा। किसान, मजदूर की मदद करने वाला होगा। इसकी नीयत जो है वो है बिग बिजनेस, राजनीतिक मोनोपली को मजबूत करने वाला है, एजेंसी को मजबूत करने वाला है। कुर्सी बचाओ बजट, सरकार बचाओ योजना है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *