Rahul Gandhi : ट्विटर पर राहुल गांधी का सैलाब, कांग्रेसियों ने संभाला मोर्चा...? |

Rahul Gandhi : ट्विटर पर राहुल गांधी का सैलाब, कांग्रेसियों ने संभाला मोर्चा…?

Rahul Gandhi: Rahul Gandhi's flood on Twitter, Congressmen took over the front...?

Rahul Gandhi

राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने प्रोफाइल बदला… और कही ये बात

रायपुर/नवप्रदेश। Rahul Gandhi : कांग्रेस और ट्विटर के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक होने के बाद ट्विटर के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने अपने ट्विटर हैंडल फेसबुक अकाउंट का भी नाम बदलकर राहुल गांधी कर दिया है, इसके साथ प्रोफाइल पिक्चरर बदल कर राहुल गांधी का लगा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि, किस-किस को लॉक करोगे ट्विटर, हर ट्वीट में तुम्हें राहुल गांधी दिखेगा।

विकास ने ट्विटर द्वारा कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट (Rahul Gandhi) समेत राहुल गांधी और कई बड़े कांग्रेस नेताओं के अकाउंट को ब्लॉक किये जाने को पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्विटर मोदी सरकार के दबाव पर काम कर रही है। उन्होंने एक पीडि़ता को लेकर उठे विवाद पर कहा, रेप पीडि़ता को अपनी पहचान क्यों छिपानी चाहिए। क्या पीडि़ता के लिए ये शर्म की बात है कि वह क्रूरता का शिकार हुई और ऐसा है तो मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिये जो नाबालिगों पर हो रहे अत्याचार को रोकने नकाम साबित हो रही है।

कांग्रेस के 5000 से भी ज्यादा अकाउंट को ब्लॉक किये जाने के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विकास ने मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ट्विटर भी अब मोदी मीडिया में निर्दोष महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए न ही ट्विटर पर निर्भर रहने की जरूरत है और न ही मोदी सरकार पर। अब इसका न्याय जनता की अदालत करेगी। विकास उपाध्याय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी द्वारा ट्विट किए बातों को दोहराते हुए कहा कि बीजेपी सरकार ट्विटर के साथ मिलकर न्याय की गुहार लगाती आवाजों को दबा रही है। तब ये नहीं भुलना चाहिये कि असल मुद्दा क्या है।

विकास उपाध्याय ने कहा, असल मुद्दा ये है कि 9 साल की दलित बच्ची (Rahul Gandhi) के साथ बर्बरतापूर्वक बलात्कार और जबरन दहासंस्कार के मामले में दिल्ली पुलिस ने 15 घंटो तक एफआईआर दर्ज नहीं होने दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में उन ज्वलंत हालातों को ट्विटर के माध्यम से ट्विट कर लगातार अपनी भावनाओं से बयां कर रहे हैं। जिससे मोदी सरकार घबराई हुई है और जो मोदी सरकार कल तक ट्विटर के खिलाफ बातें कर सवाल उठा रही थी, उसी ट्विटर को अब अपने प्रभाव में ले लिया है।

इस तरह से विकास उपाध्याय (Rahul Gandhi) ने आरोप लगाया कि ट्विटर भी मोदी मीडिया की श्रेणी में शामिल हो गया है। विकास ने आगे कहा 9 साल की बच्ची की रक्षा करने में असफल रही दिल्ली पुलिस पर सवाल उठना लाजमी है और आगे भी कांग्रेस इस तरह के मामलों में निश्चित तौर पर मुखर होते रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्विटर और मोदी सरकार रोक सके तो रोक ले।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *