देश

BIG BREAKING : पत्नी के पेट में बेटा है या बेटी, पता करने पति ने काट दिया उसका पेट, पहले हो चुकी… पुलिस ने…

लखनऊ/नवप्रदेश। एक पति (husband cut  pregnant wife’s stomach)  ने अपनी पत्नी का पेट काट दिया। उसने ऐसा यह पता  करने के लिए किया कि उसकी पत्नी के पेट में बेटा पल रहा है या बेटी। आरोपी को पहले से पांच बेटियां है और वह बेटा होने की चाह में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण (prenatal sex determination) की कोशिश का यह बेहद अमानवीय मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। पुलिस अधिकारी प्रवीण सिंह ने मीडिया को इस घटना की  जानकारी दी है।

सिंह ने बताया कि आरोपी पति (husband cut pregnant wife’s stomach) पन्नालाल ने सिर्फ यह पता करने के लिए कि उसकी पत्नी के पेट में क्या पल रहा है, उसका पेट धारदार हथियार से काट दिया। इस घटना से उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

जिसके बाद उसे तुरंत बरेली के अस्पताल में भर्ती किया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पन्नालाल की पत्नी यानी पीड़िता 6-7 माह की प्रेग्नेंट है। प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण (prenatal sex determination) की कोशिश के इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

https://www.youtube.com/watch?v=uaxTwN7jvSo&feature=youtu.be

Related Articles

Back to top button