देश

Quarantine Centre में कोरोना +ve महिला से दुष्कर्म, आरोपी सामने पर पुलिस …

Quarantine Centre के इस मामले के आरोपी की उम्र 25 वर्ष

मुंबई/नवप्रदेश। क्वारंटाइन सेंटर (quarantine centre) में एक कोरोना पॉजिटव (corona positive) महिला (woman) से दुष्कर्म (rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले से क्वारंटाइन सेंटर (quarantine centre) की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।

मामला मुंबई (mumbai) के पनवेल स्थित क्वारंटाइन सेंटर का है, जहां 40 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला से दुष्कर्म (rape) हुआ है। वहीं आरोपी की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। वह पेशे से डॉक्टर है। मुंबई के पनवेल की यह घटना गुरवार देर शाम की है।

खास बात यह भी है कि शुक्रवार तक आरोपी आंखों के सामने होने के बावजूद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी क्योंकि शुक्रवार तक उसकी कोरोना रिपोर्ट नहीं आ सकी थी। ऐसे में पुलिस उसे थाने ले जाकर रिस्क लेना नहीं चाहती थी।

हालांकि पनवेल पुलिस ने पीडि़त महिला के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 औए 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पनवेल पुलिस के अधिकारी अशोक राजपूत ने मीडिया को बताया कि घटना गुरुवार देर शाम की है। आरोपी डॉक्टर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आरोपी की कोरोना रिपोर्ट क्या आती है।

महिला से जब दुष्कर्म हुआ उसके पहले उसका सैंपल लिया जा चुका था। बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके पहले विदेशों में क्वारंटाइन सेंटर में देहव्यापार का गारेखधंधा चलाने के मामले भी सामने आ चुक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button