Quad Meeting To Be Held In January : क्वाड समिट और 26 जनवरी पर भी भारत नहीं आएंगे राष्ट्रपति बाइडेन

Quad Meeting To Be Held In January : क्वाड समिट और 26 जनवरी पर भी भारत नहीं आएंगे राष्ट्रपति बाइडेन

Quad Meeting To Be Held In January :

Quad Meeting To Be Held In January :

जनवरी में होने वाली क्वाड की बैठक भी टाली, भारत के टाइम शेड्यूल से सहमत नहीं हैं अन्य देश

नवप्रदेश डेस्क। Quad Meeting To Be Held In January : भारत में जनवरी में होने वाली क्वाड समिट और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन नहीं आएंगे। उनका दोनों कार्यक्रमों में शिरकत नहीं करने की वजह और खुलासा भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने किया है। बता दें बैठक 26 जनवरी के आस पास होने वाली थी।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक क्वाड की मीटिंग के लिए भारत ने जो शेड्यूल बनाया है उस पर बाकी देश भी सहमत नहीं हैं। इसी तरह क्वाड के मेंबर देश ऑस्ट्रेलिया का नेशनल डे भी 26 जनवरी को होता है। अमेरिका ने अब तक भारत के गणतंत्र दिवस के न्योते पर कुछ नहीं कहा था।

बता दें कि 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के समारोह में शामिल हुए थे। अपनी 3 दिन की यात्रा में ओबामा ने PM मोदी के साथ मन की बात कार्यक्रम में भी शिरकत की थी। वैसे ही अब जापान के प्रधानमंत्री फुमिया किशिदा के भारत आने की भी ज्यादा उम्मीद नहीं है।

2023 में भी टल गई थी क्वाड मीटिंग

2023 की क्वाड मीटिंग जापान के हिरोशिमा शहर में हुई थी। पहले ये समिट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होनी थी। हालांकि, उस वक्त अमेरिका में कर्ज के संकट के चलते बाइडेन के कहने पर इसे टाल दिया था।

इसे बाद में G7 देशों की बैठक के साथ शेड्यूल किया गया। हिरोशिमा में पीएम मोदी ने 2024 की बैठक भारत में होने की घोषणा की थी। इसके लिए सभी सदस्य देशों के प्रमुखों को भारत आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed