देश

Purnima 2025 Date : साल की अंतिम पूर्णिमा पर इसी समय करें स्नान–दान, तभी मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को विशेष रूप से शुभ माना गया है और मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा (Purnima 2025 Date) तो और भी पावन मानी जाती है। यह न सिर्फ वर्ष की अंतिम पूर्णिमा होती है, बल्कि मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान–दान कई जन्मों के पाप धो देता है और माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। वर्ष 2025 में यह शुभ अवसर 4 दिसंबर को पड़ेगा।

https://youtu.be/wmV7UmhcxJY

पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर 2025 को सुबह 8:37 बजे आरंभ होगी और 5 दिसंबर की सुबह 4:43 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि के आधार पर सभी धार्मिक (Purnima 2025 Date) कार्य 4 दिसंबर को ही किए जाएंगे। इस दिन स्नान–दान का सर्वश्रेष्ठ समय ब्रह्म मुहूर्त माना गया है, जो सुबह 4:19 से 4:58 बजे तक है। दूसरा शुभ समय सुबह 5:10 से 6:04 बजे तक रहेगा, जिसमें किए गए स्नान–दान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करना सर्वोत्तम है, लेकिन यदि यह संभव न हो तो घर पर स्नान के जल में गंगाजल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है। गरीब और जरूरतमंद (Purnima 2025 Date) लोगों को अन्न, वस्त्र, धन, सफेद वस्तुएं – जैसे दूध, चावल और चीनी – का दान करने से चंद्रमा बलवान होता है और जीवन में मानसिक शांति की वृद्धि होती है। इस दिन सात्विक भोजन ही ग्रहण करना चाहिए और तामसिक खाद्य पदार्थों – प्याज, लहसुन और मांसाहार – से दूरी बनाए रखनी चाहिए।

https://youtu.be/T-2O9_FqjTs

साल 2025 की यह अंतिम पूर्णिमा आध्यात्मिक रूप से बेहद प्रभावशाली मानी जा रही है। शुभ मुहूर्त में किया गया स्नान–दान न केवल घर में सुख-समृद्धि लाता है बल्कि पूरे वर्ष को सकारात्मक ऊर्जा से भरने का संकल्प भी देता है।

Related Articles

Back to top button