छत्तीसगढ़राजनीति

Video : भाजपा ने किया शिक्षा मंत्री बंगले का घेराव, प्राचार्या की बर्ख़ास्तगी की मांग पर…

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Demand : भाजपा के पं.दीनदयाल मण्डल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम के बंगले का घेराव किया। भाजपा की मांग थी कि रायपुरा स्थित गिरजा शंकर स्कूल की प्राचार्या को बर्खास्त किया जाए।

भाजपा के पं.दीनदयाल मण्डल के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री ओंकार बैस,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पांडे,जिला उपाध्यक्ष एवम प्रभारी बजरंग खण्डेलवाल,जिला उपाध्यक्ष आशु चन्द्रवंशी,जिला मंत्री गोपी साहू, मण्डल अध्यक्ष अनिल सोनकर, पार्षद राजियन्त ध्रुव सहित एन जी ओ जिला संयोजक नवीन शर्मा सहित प्रभावित पालकों के द्वारा प्रदर्शन रैली निकली गई। रैली स्कूल शिक्षा मंत्री के निवास को घेरने निकाली गई थी।

मंत्री बंगले से कुछ दुरी पर ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों रोकने भारी पुलिस बल के साथ ही बैरिकेड्स लगा रखा था। भाजपा प्रदर्शनकारी स्कूल शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनकी मांगों (BJP Demand) को पूरा करने दबाव भी बनाया। प्रदर्शनकारियों को मंत्री बंगले से पहले लगाए गए बैरिकेड्स पर रोक दिया गया , इस दौरान आंदोलनकारियों के साथ पुलिस की झूमा झटकी भी हुई।

वहीँ कुछ देर तक नारेबाजी करने के बाद करीब भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के नाम उनके सचिव को ज्ञापन सौपा और प्राचार्या को जल्द बरखसत करने की मांग की। साथ ही भाजपा ने चेतावनी भी दी की यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी दोषी प्राचार्य के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया था,जिनके द्वारा विभागीय जांच में प्राचार्य दोषी (BJP Demand) पायी गयी है और प्रकरण मंत्रालय में लंबित है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर फिर से शासन का ध्यान आकृष्ठ करने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया गया है।

आज के प्रदर्शन में सैकड़ो की संख्या में प्रभावित पालक के साथ मण्डल के महामंत्री संजय सिंग,राजू श्रीवास,फ़िरोज़ मेमन,उपाध्यक्ष विभोर शुक्ला,दिलेश्वर चक्रधारी,सौरभ कौशिक,मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव,मयंक तिवारी,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी,महांमत्री शरद राठौर,जिला कार्यकरणी आशीष तिवारी,अनुराग पांडे,मयंक ठाकुर,अभिषेक ठाकुर,दिनेश तिवारी,नरेश नामदेव,जितेंद्र ठाकुर,रूपेश वर्मा,,हरिश्चन्द्र कन्नौजे,फनेश चक्रधारी,लक्मन मानिकपुरी,वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सोनी,विमल भुइया,राकेश धीवर,पिनकेश्वर साहू,पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उत्तम देवांगन,अंकिता देवांगन,हर्षिता लांजेवार,जयश्री सोनी,दुलारी ध्रुव,सहित कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

देखिये वीडियो –

https://youtu.be/tHsAsxFoM_c

Related Articles

Back to top button