Priyanka Gandhi PM Face : राहुल-प्रियंका खेमेबाजी और पीएम दावेदार प्रियंका पर भाजपा का प्रहार
Priyanka Gandhi PM Face
कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद के पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को संभावित प्रधानमंत्री (Priyanka Gandhi PM Face) के चेहरे के रूप में पेश करने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर बुधवार को तीखा हमला किया। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस “हमेशा टुकड़े-टुकड़े मूड में” रहती है और ‘आइएनसी’ का संक्षिप्त रूप अब ‘आइ नीड कंफ्यूजन’ प्रतीत होता है।
भाजपा ने आरोप लगाया कि गुटबाजी कांग्रेस की पहचान बन गई है (Priyanka Gandhi PM Face) और यह स्थिति राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्पष्ट है। शहजाद पूनावाला ने राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत, हिमाचल प्रदेश में प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक में डीके शिवकुमार और सिद्दरमैया के बीच मतभेदों के उदाहरण दिए।
राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस अब दो खेमों में बंटी प्रतीत होती है, राहुल कांग्रेस और प्रियंका कांग्रेस (Priyanka Gandhi PM Face)। पूनावाला ने कहा कि पार्टी नेताओं के हालिया बयानों से राहुल गांधी के नेतृत्व में आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि जैसे लालू प्रसाद यादव के परिवार में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव में मतभेद रहे, वैसे ही कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच मतभेद उभरे हैं (Priyanka Gandhi PM Face)। उन्होंने कहा कि हर किसी का प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने का अधिकार है, राबर्ट वाड्रा को प्रियंका गांधी को पीएम बनाने का सपना देखने का अधिकार है। भाजपा अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त है।
