खेल

Prithvi Shaw Controversy : 181 रनों की पारी के बाद पृथ्वी शॉ ने खोया आपा, बल्ला लेकर गेंदबाज के पीछे मारने दौड़े, देखें VIDEO

Prithvi Shaw Controversy : मुंबई और महाराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 से पहले अभ्यास मैच (Prithvi Shaw Controversy) पुणे में मंगलवार (7 अक्टूबर) से शुरू हुआ, जहां मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर क्रिकेट फैन्स हैरान रह गए। पृथ्वी शॉ ने आउट होने के बाद गुस्से में बल्ला लेकर अपने ही पूर्व साथी, मुंबई के खिलाड़ी मुशीर खान की तरफ दौड़ लगाई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=LLHwTBbs5fM

आठ साल तक मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद हाल ही में महाराष्ट्र की टीम में शामिल हुए शॉ (Prithvi Shaw Controversy) ने 219 गेंदों में 181 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025/26 की शुरुआत से पहले हुए वार्म-अप मैच में मैदान के हर कोने में शॉट्स मारे। 25 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने 140 गेंदों का सामना करने के बाद शतक पूरा किया। 181 रनों की विस्फोटक पारी खेलने के बाद वह मुशीर खान की गेंद पर फाइन लेग पर कैच आउट हुए।

https://twitter.com/i/status/1975527165224755559

गुस्से में बल्ला लेकर दौड़े शॉ

जैसे ही शॉ वापस लौटने लगे, उनके और मुशीर के बीच कुछ कहासुनी हो गई। मामला तब बढ़ गया जब शॉ ने गुस्से में बल्ला मुशीर खान की ओर फेंक दिया (Prithvi Shaw Controversy)। हालांकि, अंपायर ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए स्थिति को संभाल लिया। बता दें, मुशीर सरफराज खान के छोटे भाई हैं और दोनों लंबे समय से मुंबई के घरेलू क्रिकेट सर्किट का हिस्सा रहे हैं।

अब इस घरेलू टीम से खेलेंगे पृथ्वी शॉ

शॉ ने 2018 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी कप्तानी में जीत दिलाई थी। उसी साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और उन्हें भारत का अगला बड़ा बल्लेबाज माना जाने लगा था। लेकिन, लगातार गिरते फॉर्म, फिटनेस और अनुशासन से जुड़ी समस्याओं (Prithvi Shaw Controversy) के कारण वह टीम से बाहर हो गए। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए 2021 में खेला था और IPL 2025 नीलामी में कोई टीम उन्हें खरीद नहीं सकी।

https://youtu.be/hlEdk0T3YGw

बल्लेबाजी में अब भी बरकरार है दम

हालांकि, पुणे के मैदान पर शॉ ने यह साबित कर दिया कि उनका बल्ला अब भी बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने ओपनर अरशिन कुलकर्णी के साथ मिलकर सिर्फ 49.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 305 रन की विस्फोटक साझेदारी की। कुलकर्णी ने 140 गेंदों में 186 रन की पारी खेली, जबकि शॉ (Prithvi Shaw Controversy) ने 181 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

महाराष्ट्र ने अपनी पारी 465/3 पर घोषित की। वहीं मुंबई की गेंदबाजी में कप्तान शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, स्पिनर तनुष कोटियन और शम्स मुलानी शामिल थे। ऑलराउंडर शिवम दुबे भी मुंबई टीम का हिस्सा थे, जो हाल ही में एशिया कप खेलकर लौटे हैं।

Related Articles

Back to top button