Prestige Issue : CM की हुंकार, विधायकों की संख्या 71 करने की जद्दोजहद, BJP भी 'कोमल' की दावेदारी में 'कमल' खिलाने का किया दावा

Prestige Issue : CM की हुंकार, विधायकों की संख्या 71 करने की जद्दोजहद, BJP भी ‘कोमल’ की दावेदारी में ‘कमल’ खिलाने का किया दावा

Prestige Issue: Criticism of CM, Struggling to increase the number of MLAs to 71, BJP also claims to feed 'lotus' in the claim of 'Komal'

Prestige Issue

रायपुर/नवप्रदेश। Prestige Issue : खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा नीलांबर वर्मा ने बुधवार को CM भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर CM भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते नजर आये। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की ताकत बताते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर विकास का बटन दबाकर कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ाना है और सदन में कांग्रेस विधायकों की संख्याबल को 71 तक पहुंचानी है।

बघेल सरकार के 2 मंत्रियों को मिली कमान

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव अब कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना (Prestige Issue) है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव की कमान भूपेश बघेल सरकार के 2 मंत्रियों को दे रखी है। छत्तीसगढ़ में अपने विधायकों की संख्या 71 करने के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे और आबकारी मंत्री कवासी लखमा को चुनाव संचालन समिति में शामिल किया है। माना जा रहा है कि इन दो दिग्गज नेताओं के मार्गदर्शन में कांग्रेस खैरागढ़ चुनाव में फतह हासिल करना चाहेगी।

हम अपने काम के बूते पर जीतेंगे : रविन्द्र चौबे

कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में खैरागढ़ उपचुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी दी गई। बैठक के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है। खैरागढ़ उपचुनाव हम अपने काम के बूते पर जीतेंगे। जरूरत के हिसाब से मंत्री और विधायकों की ड्यूटी खैरागढ़ में लगाएंगे। इसके अलावा यदि अन्य लोगों की जरुरत पड़ती है तो उन्हें भी लाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए चुनाव संचालन समिति गठित की है। इस समिति में वरिष्ठ मंत्री रविंद्र चौबे और कवासी लखमा, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और राजनांदगांव जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पदम कोठारी शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी यशोदा वर्मा पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर रही हैं।

‘कोमल’ की दावेदारी में ‘कमल’ खिलाने का दावा

वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी अपनी जीत का जोरदार (Prestige Issue) दावा कर रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने खैरागढ़ में भाजपा के प्रत्याशी कोमल जंघेल की दावेदारी में कमल खिलाने का दावा कर रहे हैं। विष्णुदेव साय ने कहा कि 5 राज्यों की जनता ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया है और खैरागढ़ की जनता उपचुनाव में छत्तीसगढ़ के संसाधनों को अपनी कुर्सी बचाने के लिए यूपी, उत्तराखंड में झोंकने वाले भूपेश बघेल को सबक सिखायेगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *