दुनिया

Pregnancy : प्रेग्नेंट महिला के पेट में बच्चा नहीं बल्कि थी भयानक चीज, जिसे देखकर डॉक्टर का भी सिर चकरा गया

नई दिल्ली, नवप्रदेश। हर महिला का सपना होता है कि वह एक सही समय में मां बने। लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हो जाए कि वो प्रेग्नेंट नहीं बल्कि उसके साथ कुछ अजीब हुआ है। ऐसा ही एक महिला के साथ हुआ (Pregnancy) है। महिला का पेट लगातार बढ़ रहा था।

जिसके बाद उसे लगा कि वह महिला प्रेग्नेंट है। लेकिन कुछ समय बाद उसे थोड़ा असहज महसूस होता है। जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी गई। जब वो महिला डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया।

जब रिपोर्ट सामने आई तो पेट में बच्चा नहीं बल्कि उसके पेट में डराने वाली चीज मिली। पेट के अंदर एक बड़ा सा सिस्ट (Pregnancy) दिखा।   

इस लड़की का नाम होली वेल्हम (Pregnancy) है, जिसकी उम्र 21 साल है। होली वेल्हम का पेट लगातार बढ़ रहा था। उसे जब मतली महसूस हुई और उसने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर्स ने उसे अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी।

रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने पाया कि वह प्रेग्नेंट नहीं है बल्कि उसके दाहिने अंडाशय के पास एक बड़ा ओवेरियन सिस्ट (Ovarian cyst) है। 

दरअसल, ओवरी में या इसकी सतह पर द्रव से भरी थैली बन जाती है, जिसे ओवेरियन सिस्ट कहा जाता है। कई महिलाओं को ये सिस्ट कभी ना कभी होते हैं। ये सिस्ट कभी छोटे या कभी काफी बढ़े हो सकते हैं।

हालांकि छोटे सिस्ट से कोई समस्या नहीं होती और ये बिना इलाज के ही ठीक होकर गायब हो जाते हैं। लेकिन बड़े सिस्ट समस्या पैदा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button