देश

वारंट मिलने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पोस्ट, ‘अगर जिंदा रही तो कोर्ट जरूर जाऊंगी !

-प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की

भोपाल/नवप्रदेश। Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट मामले में पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को वारंट भेजा गया है। एनआईए कोर्ट ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 13 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है। इससे पहले भी कई बार प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोर्ट में पेश नहीं हुई थीं। इस बीच कोर्ट से वारंट मिलने के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह बीमार है।

https://navpradesh.com/ruckus-in-jammu-and-kashmir-assembly-over-article-370-clash-with-bjp-leaders-posters-torn-watch-video/

कोर्ट ने कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Malegaon Blast Case) के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अंतिम बहस चल रही है। ऐसे में एनआईए कोर्ट ने कहा है कि प्रज्ञा ठाकुर को कोर्ट में पेश होना होगा। हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

https://navpradesh.com/bihars-folk-singer-sharda-sinha-passed-away-was-suffering-from-cancer/

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कांग्रेस का उत्पीडऩ न केवल एटीएस की हिरासत तक बढ़ा, बल्कि मेरे पूरे जीवन के लिए जानलेवा पीड़ा है। स्टेरॉयड और न्यूरो दवाओं के कारण मस्तिष्क में सूजन, दृष्टि की हानि, सुनने की क्षमता में कमी, बोलने में कठिनाई, पूरे शरीर में सूजन। में इलाज चल रहा है। अगर मैं जिंदा रही तो अदालत जरूर जाऊंगी।

https://navpradesh.com/kamala-harris-is-a-champion-for-the-american-people-and-will-always-be-joe-biden/

जमानती वारंट जारी

2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत में अंतिम बहस चल रही है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पेश होना बेहद जरूरी है। हालांकि प्रज्ञा सिंह ठाकुर कोर्ट में मौजूद नहीं थीं। इसलिए विशेष न्यायाधीश एके लाहौटी ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 13 नवंबर को पेश होने का आदेश दिया है।

https://navpradesh.com/indian-origin-raja-krishnamurthy-wins-us-election-for-the-second-time-in-a-row/

सार्वजनिक आयोजनों से भी दूर

इस बीच साध्वी प्रज्ञा सिंह ने जो फोटो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि वह बीमार हैं। प्रज्ञा सिंह साध्वी पूर्व सांसद हैं। वह भोपाल से बीजेपी सांसद थीं। वह अक्सर अपने बयानों से पार्टी को परेशानी में डालती रही हैं। इसलिए पार्टी ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। साथ ही वे फिलहाल सार्वजनिक कार्यक्रमों से भी दूर हैं।

https://twitter.com/sadhvipragyag/status/1854224064899866635

Related Articles

Back to top button