छत्तीसगढ़मध्यप्रदेश

EXCLUSIVE : कोंडागांव की दो नाबालिग लड़कियों को 1.5-1.5 लाख में बेचा, गिरोह के जगदलपुर से रायपुर होकर गुना तक ऐसे हैं तार

Kondagaon minor girls sold : परिवार को बिना बताए निकली थीं गोवा घूमने के लिए, अब कोंडागांव पुलिस ने किया दलालों के चंगुल से मुक्त



गुना/कोंडागांव/रायपुर/नवप्रदेश। Kondagaon minor girls sold : कोंडागांव जिले की दो नाबालिग लड़कियों को 1.5-1.5 लाख रुपए में मध्य प्रदेश के गुना में बेचे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसका पर्दाफाश तब हुआ जब दोनों लड़कियों को बुधवार को पुलिस ने अपने दलालों के चंगुल से छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया।

इस तस्करी के रैकेट में तीन महिलाओं समेत चार लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आई है। इनमें से एक महिला जगदलपुर तथा एक रायपुर की है। जबकि गुना का एक पुरुष शामिल है। जगदलपुर की महिला ने दोनों लड़कियों के सिमकार्ड भी तोड़ दिए थे, लेकिन कोंडागांव (kondagaon minor girls sold) पुलिस की सक्रियता से दोनों का पता चला गया।

दोनों नाबालिग लड़कियों का कोंडागांव पुलिस ने गुना पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू किया है। दोनों को कोंडागावं वापस भी ला लिया गया। गुना सिटी कोतवाली के टीआई उमेश मिश्रा ने नवप्रदेश को यह जानकारी दी।

लड़कियों ने ये बताया पूछताछ में

मिश्रा ने बताया कि दोनों लड़कियों ने पूछताछ में बताया कि वे करीब डेढ़ महीने पहिले कोंडागांव के फरसगांव थाना अंतर्गत अपने गांव से गोवा घूमने के लिए निकली थी। बस से दोनों जगदलपुर आई। जगदलपुर में एक चाय नाश्ता बेचने वाली महिला ने उन्हें अपने घर में करीब 10-12 दिन तक रखा और फिर उसने रायपुर की कोई मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला से संपर्क किया। रायपुर की महिला ने गुना स्थित अपने साथी से संपर्क साधा। फिर दोनों को शादी करवाने का झांसा देकर गुना ले आए।

फर्जी आधार कार्ड बनाए, करवा दी शादी

बकौल टीआई मिश्रा, लड़कियों ने बताया कि आरोपी महिलाएं दोनों को गुना ले आई और दो लोगों को उन्हें बेचकर उनकी शादी भी करा दी। दोनों के फर्जी आधार कार्ड भी बनवा दिए गए। इस गिरोह में रायपुर व जगदलपुर की महिला के अलावा एक अन्य महिला तथा गुना का उनका पुरुष साथी भी शामिल है।

थाने में दर्ज थी गुम होने की सूचना

कोंडागांव (kondagaon minor girls sold) थाने के फरसगांव थाने के इंस्पेक्टर से बात करने पर उन्होंंने बताया कि वे अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। जब पुलिस की टीम बच्चियों को लेकर यहां आ जाएगी, उसके बाद ही वस्तुस्थिति का पता चल पाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि थाने में लड़कियों के पालकों द्वारा उनके गुम होने की शिकायत ही दर्ज थी।

कोंडागांव पुलिस ने ऐसे लगा लिया पता


गुना कोतवाली टीआई मिश्रा ने बताया कि लड़कियों के मुताबिक जगदलपुर वाली महिला ने दोनों के मोबाइल फोन के सिमकार्ड तोड़ दिए थे। लेकिन मोबाइल ठीक ठाक थे। दोनों की शादी होने के बाद लड़की की गुजारिश पर उसे खरीदने वाले शख्स ने उसे नया सिम दिलाया ताकि वह अपने परिवार से बात कर सके। 30-12-2020 को जब उसने अपने मोबाइल में सिम डाली तो पुलिस आईईएमआई नंबर के जरिए लोकेशन पता चल गया। बस यहीं से कोंडागांव पुलिस को सफलता मिलनी शुरू हो गई। (छाया प्रतीकात्मक)

Nav Pradesh | Chhattisgarh | Chief Minister | Bhupesh Baghel | Dr. Raman Singh | Bought paddy

https://www.youtube.com/watch?v=jtRs6kRdMsY


Related Articles

Back to top button