
जांजगीर चांपा जिले में पुलिस विभाग को लेकर सोमवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने (Police Transfer) को मिला। विभागीय व्यवस्था मजबूत करने और कामकाज में कसावट लाने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने नए तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश सामने आने के बाद विभागीय हलकों में हलचल बढ़ गई है और कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे को नवागढ़ थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केंद्र जांजगीर (Police Transfer) भेजा गया है। वहीं यातायात शाखा में पदस्थ निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय को नवागढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सउनि सियाराम यादव का तबादला नवागढ़ थाना से बम्हनीडीह थाना किया गया है।
इसी के साथ जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए इल्लीगल माइनिंग टास्क फोर्स का गठन भी किया (Police Transfer) गया है। इस टीम के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप को दी गई है। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर में रहेगा।





