झारखण्ड

Police Service Extension : हेमंत सोरेन ने दुर्गा पूजा से पहले 2200 सहायक पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात

Police Service Extension : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के (Assistant Police Personnel) को दुर्गा पूजा से पहले बड़ी सौगात दी है। सीएम ने सहायक पुलिसकर्मियों को 1 साल का सेवा विस्तार देने का आदेश दिया है। इस आदेश के आधार पर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने (Police Extension Order) जारी कर सहायक पुलिसकर्मियों को राहत दी है। झारखंड के सीएम ने एक वर्ष के लिए अनुबंध के आधार पर सेवा अवधि में विस्तार देने का आदेश दिया है। सीएम के आदेश के बाद अब गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग इससे संबंधित प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजेगा।

https://navpradesh.com/gariband-naxal-encounter/

मुख्यमंत्री के इस आदेश से झारखंड में अनुबंध पर नियुक्त 2,200 सहायक पुलिसकर्मियों (महिला और पुरुष) ने राहत की सांस ली है। इन सबको अपनी नौकरी जाने की चिंता सता रही थी। सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि 8 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच सभी 12 जिलों (Dumka to Latehar Districts) में समाप्त होने वाली थी।

कैबिनेट में आयेगा सेवा विस्तार का प्रस्ताव

गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ। इसलिए सहायक पुलिसकर्मियों को आशंका थी कि रक्षाबंधन के दौरान ही अनुबंध समाप्ति का लेटर उन्हें थमाया जा सकता है। हेमंत सोरेन के इस आदेश से अब उनकी चिंता समाप्त हो जायेगी। सीएम के आदेश के बाद गृह विभाग की ओर से एक प्रस्ताव (Cabinet Approval Process) में भेजा जायेगा। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा एक साल के लिए बढ़ जायेगी।

https://www.youtube.com/watch?v=Pm3OihFTDmE

वर्ष 2024 में लंबे समय तक चले (Police Protest) के बाद सहायक पुलिसकर्मियों की मांगों पर विचार किया गया था। उनका वेतन 10 हजार रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया गया था। झारखंड सहायक पुलिसकर्मी एसोसिएशन के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा था कि सहायक पुलिसकर्मियों से जिला पुलिस का काम लिया जाता है, लेकिन वेतन होमगार्ड से भी कम है। इस पर भी विचार किया जाये।

Related Articles

Back to top button