जॉब्स

Police Recruitment 2026 : कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, 3298 पदों पर निकली वैकेंसी

Applications begin today for Punjab Police Constable recruitment

पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3298 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज शाम 7 बजे से ऑनलाइन आवेदन (Police Recruitment 2026) कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

https://youtu.be/QI7P4LSBEGE?si=WJXAfn_6Q0WRgxxs

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत दो कैडर में पद भरे जाएंगे-

डिस्ट्रिक्ट पुलिस कैडर: 2522 पद

आर्म्ड पुलिस कैडर: 776 पद

कुल मिलाकर 3298 कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) या समकक्ष परीक्षा पास होना (Police Recruitment 2026) जरूरी है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा-

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं-

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर Punjab Police Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर (Police Recruitment 2026) पढ़ लें और भर्ती से जुड़े सभी अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button