जॉब्स

Police Constable Recruitment : सरकारी नौकरी का मौका, 722 पदों पर भर्ती, पुलिस कॉन्स्टेबल और फॉरेस्ट गार्ड सहित कई वैकेंसी, 20 फरवरी से आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। गोवा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (GSSC) ने ग्रुप ‘सी’ के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, प्लाटून कमांडर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन (Police Constable Recruitment) जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 722 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gssc.goa.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

https://youtu.be/QfFeGsF_IWk

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 13 मार्च 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख – 20 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि – 13 मार्च 2026

कुल पदों का विवरण (722 वैकेंसी)

इस भर्ती के तहत अलग-अलग विभागों में पदों का बंटवारा किया (Police Constable Recruitment) गया है। इनमें रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के 13 पद, प्लाटून कमांडर (मेल) के 4 पद, राउंड फॉरेस्टर के 23 पद, पुलिस कॉन्स्टेबल (मेल/फीमेल) के 360 पद, पुलिस कॉन्स्टेबल (आर्म्ड पुलिस) के 119 पद, पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर (ग्रेड III) के 111 पद शामिल हैं।

इसके अलावा कॉन्स्टेबल (Greaser) और कॉन्स्टेबल (Electrician) के 1-1 पद, फॉरेस्ट गार्ड के 9 पद, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (मेल) के 4 पद, वार्डन (मेल) के 60 पद, मैट्रन (फीमेल) के 10 पद, Lascar (मेल) के 5 पद तथा Escort (फीमेल) के 2 पद निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध होगी।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन कर अपनी प्रोफाइल बनाएं।
आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें।
फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

https://youtu.be/cEg_PcRd9HA

आवेदकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता की शर्तें सुनिश्चित कर लें। किसी भी अपडेट या बदलाव के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट (Police Constable Recruitment) चेक करते रहें।

यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर मानी जा रही है जो पुलिस सेवा या वन विभाग में करियर बनाना चाहते हैं। प्रतियोगिता को देखते हुए तैयारी अभी से शुरू करना बेहतर होगा।

Related Articles

Back to top button