देश

योग जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाए : मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की है। श्री मोदी ने बुधवार को यह अपील करते हुए कहा, 21 जून को हम योग दिवस मनायेंगे। मेरी लोगों से अपील है कि वह योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनायें और योग के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। प्रधानमंत्री ने योग करने के असीम लाभ बताते हुए अपने ट्विटर पर ‘त्रिकोणासन  का एक वीडियो भी अपलोड किया है। गौरतलब है कि श्री मोदी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान योग के प्रचार-प्रसार के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए थे जिसके परिणामस्वरूप 21 जून विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button