Site icon Navpradesh

PM Modi से भी अधिक है इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों का वेतन, 165 करोड़…, प्रथम पीएम नेहरू को मिलते थे…

pm modi salary, cms of some states get more salary than pm modi, navpradesh,

pm modi and his salary

नई दिल्ली/ए.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi salary) से भी ज्यादा वेतन कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों (cms of some states get more salary than pm modi) का है। वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi salary) को 1 लाख 60 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलता है। कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 4 लाख रुपए प्रतिमाह वेतन मिलता है तो कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों का वेतन प्रधानमंत्री मोदी से कम भी है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक वेतन लेने वाले मुख्यमंत्रियों (cms of some states get more salary than pm modi) में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पहले स्थान पर हैं। उन्हें 4 लाख 10 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन मिलता है। जबकि त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को सबसे कम 1 लाख 5 हजार रुपए वेतन मिलता है।

तेलंगाना के बाद दिल्ली व गुजरात के मुख्यमंत्री को सर्वाधिक वेतन मिलता है। इन्हें क्रमश: 3 लाख 90 हजार व 3 लाख 21 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते हैं। जबकि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री का वेतन 2 लाख 30 हजार रुपए है।

प्रथम पीएम नेहरू ने तय किए थे 3 हजार रुपए, वे इतना ही लेते थे वेतन

इन तीन राज्यों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों का वेतन 3 लाख रुपए से अधिक है। खास बात यह भी है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने प्रधानमंत्री पद के लिए 3 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन निश्चित किया था। वे खुद भी इतना ही वेतन लेते थे। यह वेतन केंद्रीय मंत्रिमंडल के अन्य साथियों के जितना ही था। कालांतर में कानून में संशोधन कर प्रधानमंत्री का वेतन बढ़ते गया।

टेक महिंद्रा के सीईओ गुरुनानी का वार्षिक वेतन 165 करोड़

भारत में निजी क्षेत्र के अधिकारियों को सर्वाधिक वेतन मिलता है। लेकिन शासकीय सेवा के अधिकारियों को मिलने वाली सुविधाओं के मद्देनजर उनका वेतन भी कम नहीं होता। वर्तमान में भारत में सीईओ पद पर आसीन निजी क्षेत्र के अधिकारियों को सर्वाधिक वेतन मिलता है। इनमें टेक महिंद्रा के सीईओ सीपी गुरुनानी को 165 करोड़ रुपए वार्षिक वेतन मिलता है।

https://www.youtube.com/watch?v=yj2YQENjPG4&t=241s
navpradesh tv

Exit mobile version