PM Modi Chhattisgarh Visit 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: मुख्यमंत्री साय ने की तैयारियों की समीक्षा
PM Modi Chhattisgarh Visit 2025
PM Modi Chhattisgarh Visit 2025 : नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रदेश में तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के लिए गौरवपूर्ण अवसर है, इसलिए सभी व्यवस्थाएँ गरिमामय, व्यवस्थित और त्रुटिरहित हों।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश की संस्कृति, उपलब्धियों और आत्मगौरव को प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने निर्देश दिए कि हर स्थल पर छत्तीसगढ़ की परंपरा, जनजातीय गौरव और विकास की झलक साफ दिखाई देनी चाहिए।
मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न स्थलों का किया विस्तृत निरीक्षण
मुख्यमंत्री साय ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल पहुँचकर सभागार, मंच और अतिथि व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि हर विभाग निर्धारित समयसीमा के भीतर अपनी जिम्मेदारी पूरी करे। (PM Modi Chhattisgarh Visit 2025)
ट्राइबल म्यूज़ियम में जनजातीय अस्मिता का प्रदर्शन
मुख्यमंत्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह संग्रहालय जनजातीय इतिहास और बलिदान का जीवंत प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के प्रत्येक हिस्से को इस तरह तैयार किया जाए कि आगंतुकों को छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत से गहराई से जुड़ाव महसूस हो। (PM Modi Chhattisgarh Visit 2025)
राज्योत्सव स्थल पर तैयारियाँ अंतिम चरण में
नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने मंच, पार्किंग, विभागीय डोम, प्रदर्शनी दीर्घा और वीआईपी दीर्घा की तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएँ। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सुरक्षा, स्वच्छता और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम और सचिव राहुल भगत समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। (PM Modi Chhattisgarh Visit 2025)
