PM Modi became emotional after reaching ISRO : मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा- आपके दर्शन करना चाहता था

PM Modi became emotional after reaching ISRO : मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा- आपके दर्शन करना चाहता था

PM Modi became emotional after reaching ISRO :

PM Modi became emotional after reaching ISRO :

चांद पर लैंडर जहां उतरा, वह ‘शिवशक्ति पॉइंट’ कहलाएगा, चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा

रायपुर/नवप्रदेश।PM Modi became emotional after reaching ISRO : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने स्पीच के दौरान भावुक हो कर कहा कि ‘मैं साउथ अफ्रीका में था, फिर ग्रीस के कार्यक्रम में चला गया, लेकिन मेरा मन पूरी तरह आपके साथ ही लगा हुआ था। मेरा मन कर रहा था आपको नमन करूं। लेकिन मैं भारत में… (रुंधे गले से) भारत में आते ही… जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था।’ उन्होंने 45 मिनट वैज्ञानिकों को संबोधित किया।

पीएम मोदी बोले, ‘मैं आपको सैल्यूट करना चाहता था। सैल्यूट आपके परिश्रम को… सैल्यूट आपके धैर्य को.. सैल्यूट आपकी लगन को… सैल्यूट आपकी जीवटता को… सैल्यूट आपके जज्बे को…।’ उन्होंने इसरो में अपने उद्बोधन के बाद ही तीन अहम् घोषणाएं भी की।

ISRO के कमांड सेंटर में चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिले। यहां उन्होंने 3 घोषणाएं कीं। पहली- 23 अगस्त को हर साल भारत नेशनल स्पेस डे मनाएगा। दूसरा- चांद पर लैंडर जिस जगह उतरा, वह जगह शिव-शक्ति पॉइंट कहलाएगी। तीसरी- चांद पर जिस जगह चंद्रयान-2 के पद चिन्ह हैं, उस पॉइंट का नाम ‘तिरंगा’ होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed