छत्तीसगढ़

Fish Department : 4 अधिकारी निलंबित, तालाब खनन में की गड़बड़ी

कांकेर/नवप्रदेश। Fish Department : तालाब खनन में गड़बड़ी पाये जाने पर 4 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह जानकारी मत्स्य विभाग के निदेशक नारायण सिंह नाग ने दी।

जांच में शिकायत सही पाई गई

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में मछली पालन (Fish Department) हेतु तालाब खनन में गड़बड़ी का मामला पाए जाने पर सहायक संचालक मछली पालन कांकेर सहित कुल 4 अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि तालाब खनन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर कलेक्टर कांकेर द्वारा इस मामले की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर सहायक संचालक मछली पालन कांकेर सुदेश कुमार साहू, एएफओ टी.आर. भंडारी, मत्स्य निरीक्षक अशोक गाइन एवं दिनेश कुमार श्रीवास्तव को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया था।

इसके पश्चात विस्तृत जांच पड़ताल में सहायक संचालक साहू एवं मत्स्य निरीक्षक दिनेश कुमार श्रीवास्तव की संलिप्तता न पाए जाने के कारण उक्त दोनों अधिकारियों को बहाल कर दिया गया है। निलंबित एएफओ टी.आर. भंडारी एवं मस्त्य निरीक्षक अशोक गाइन के विरूद्ध विभागीय जांच चल रही है।

40 से 60% मिलता है अनुदान

संचालक नाग ने बताया कि विभागीय (Fish Department) जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने पर शासन को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मत्स्य पालन हेतु तालाब खनन योजना के तहत लाभान्वित हितग्राही कृषकों को अनुदान दिए जाने का प्रावधान है। सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को 40 प्रतिशत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति तथा महिला वर्ग के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत अनुदान योजना के तहत दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button