छत्तीसगढ़जॉब्स

Placement Camp Gariaband : नौकरी की तलाश खत्म? यहां एक ही दिन 191 पदों पर सीधी भर्ती का मौका

गरियाबंद जिले में 191 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन (Placement Camp Gariaband) किया जा रहा है। यह कैंप 20 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसका आयोजन जिला रोजगार कार्यालय परिसर में किया जाएगा, जहां योग्य अभ्यर्थी सीधे उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से निजी प्रतिष्ठान फायर, सेफ्टी व डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, दुर्ग और प्रेरक स्वयंसेवी संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह साक्षात्कार आधारित होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=cKP-yfLNB9c

इन पदों पर मिलेगा मौका

इस कैंप के जरिए जिन पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, फूड पैकेजिंग स्टाफ, ड्राइवर (हेवी लाइसेंस अनिवार्य), वार्ड बॉय, वार्ड गर्ल, केयर टेकर, विशेष शिक्षक (मानसिक मंदता), प्रबंधक, स्पीच थेरेपिस्ट, व्यावसायिक प्रशिक्षक और स्वच्छता कर्मी शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, डिप्लोमा (फायर सेफ्टी), एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए और बीएड निर्धारित (Placement Camp Gariaband) की गई है। अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सभी शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति लेकर उपस्थित हो सकते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन भी जरूरी

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन फोन 07706-241269 या मोबाइल नंबर 93295-59607 पर संपर्क किया जा सकता है।

बस्तर संभाग में भी रोजगार का बड़ा मौका

इसी कड़ी में बस्तर संभाग के युवाओं के लिए भी सुनहरा अवसर सामने आया है। 16 और 17 फरवरी को जगदलपुर के आड़ावाल स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के 17 नियोजक भाग लेंगे और कुल 1537 पदों पर भर्ती की जाएगी।

https://www.youtube.com/watch?v=dme-xq8a6hQ

इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए रोजगार पंजीयन (Placement Camp Gariaband) अनिवार्य है। उम्मीदवार विभागीय पोर्टल e-rojgar.cg.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा नए बस स्टैंड जगदलपुर से मेला स्थल तक निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

किसी भी सहायता या जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय टोल-फ्री नंबर 1800-233-2203 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button