देश

नौ वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 59 प्रतिशत बढ़ी: नितिन गडकरी

नई दिल्ली। nitin gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले नौ वर्षों में देश में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई लगभग 59 प्रतिशत बढ़ गई है। इसके साथ ही सड़क नेटवर्क के मामले में भारत अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। 2013-14 में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 91,287 किमी थी, जो 2022-23 में बढ़कर 1,45,240 किमी हो गई है। नितिन गडकरी ने कहा कि इस दौरान 59 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

पिछले नौ वर्षों में चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग दोगुने हो गए हैं। 2013-14 में चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 18,371 किमी थी। नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में यह 44,654 किमी हो गया है। इसके साथ ही फासटेग लागू होने से टोल कलेक्शन में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। नितिन गडकरी ने कहा कि टोल संग्रह से राजस्व 2013-14 में 4,770 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 41,342 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2030 तक टोल राजस्व को 1,30,000 करोड़ रुपये तक बढ़ाना है।

इसके अलावा फासटेग ने टोल पर प्रतीक्षा समय को भी कम कर दिया है। 2014 में, टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय 734 सेकंड था। जबकि 2023 में यह घटकर 47 सेकेंड रह गया है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही इसे घटाकर 30 सेकंड कर देंगे। साथ ही पूर्वोत्तर क्षेत्र में राजमार्ग नेटवर्क के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में 2 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए 670 सड़क किनारे सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button