छत्तीसगढ़

Pitbull Dog Attack : एक गलती, खुला दरवाज़ा और अचानक हमला…रायपुर में पिटबुल के काटने से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पिटबुल डॉग के हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अनुपम नगर इलाके में एक डॉक्टर के पिटबुल कुत्ते ने सामान की डिलीवरी का पेमेंट लेने पहुंचे युवक पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने डॉग मालिक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

https://youtu.be/2Ygj1X8AVq0

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरेश नाम का युवक अपने साथी के साथ पेमेंट कलेक्ट करने डॉक्टर के घर पहुंचा था। सुरेश जैसे (Pitbull Dog Attack) ही अंदर गया, उसी दौरान खुले में घूम रहा पिटबुल अचानक उस पर झपट पड़ा और उसके पैर को जबड़े में दबोच लिया। कुत्ते ने युवक को तब तक नहीं छोड़ा, जब तक आसपास के लोग इकट्ठा नहीं हो गए और शोर मचाया गया।

स्थानीय लोगों ने किसी तरह डॉग मालिक को बुलाया, जिसके बाद पिटबुल को कमरे में बंद किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने पर खम्हारडीह पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने डॉग मालिक डॉ. अक्षर राव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित नस्ल का कुत्ता किन परिस्थितियों में पाला गया था और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

पड़ोसियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उक्त पिटबुल ने किसी पर हमला किया हो। करीब डेढ़ साल पहले भी इसी कुत्ते ने एक डिलीवरी बॉय और उसके साथी पर हमला (Pitbull Dog Attack) किया था। इसके अलावा घर में काम करने वाली बाई और एक रिक्शा चालक को भी यह कुत्ता पहले निशाना बना चुका है। लोगों का आरोप है कि कुत्ते को बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के खुले में छोड़ा जाता था।

https://youtu.be/U7QsXTgVt2I

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते से पूरे मोहल्ले की सुरक्षा खतरे में है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

गौरतलब है कि पिटबुल को आक्रामक और खतरनाक नस्ल माना जाता है। इसी वजह से भारत सहित 20 से अधिक देशों में इस नस्ल पर प्रतिबंध लगाया (Pitbull Dog Attack) गया है। भारत में केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पालने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। पुलिस अब इस मामले में नियमों के उल्लंघन की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button