Pinaki Mishra Mahua Moitra Marriage : जर्मनी में रची गई सियासी प्रेम कहानी…महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा बंधे विवाह सूत्र में…

नई दिल्ली, 5 जून। Pinaki Mishra Mahua Moitra Marriage : तृणमूल कांग्रेस (TMC) की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता रह चुके पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में 3 मई 2025 को एक निजी समारोह में शादी कर ली।
इस खबर ने राजनीतिक गलियारों के साथ सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है, क्योंकि दोनों नेता अपने-अपने दलों की मजबूत आवाज रहे (Pinaki Mishra Mahua Moitra Marriage)हैं।
शादी की तस्वीर हुई वायरल:
तस्वीरों में महुआ मोइत्रा को सुनहरे और हल्के गुलाबी रंग की साड़ी में पारंपरिक अंदाज में देखा गया है, जबकि पिनाकी मिश्रा क्लासिक इंडो-वेस्टर्न पोशाक में नजर आए। दोनों की इस सादगी भरी और गरिमामयी उपस्थिति ने लोगों का ध्यान खींचा (Pinaki Mishra Mahua Moitra Marriage)है। हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कौन हैं पिनाकी मिश्रा?
पिनाकी मिश्रा ओडिशा के पुरी से सांसद रह चुके हैं और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। उन्हें ओडिशा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माना जाता है।