Phulo Devi Netam Rajya Sabha : कांग्रेस ने खेला महिला कार्ड, फूलो देवी नेताम को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

Phulo Devi Netam Rajya Sabha

Phulo Devi Netam Rajya Sabha

छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित (Phulo Devi Netam Rajya Sabha) कर दिया है। पार्टी ने वरिष्ठ आदिवासी नेता और मौजूदा सांसद फूलो देवी नेताम पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक पहले कांग्रेस ने यह फैसला लेकर राजनीतिक हलकों में चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।

सूत्रों के मुताबिक पार्टी आलाकमान पिछले कुछ दिनों से संभावित नामों पर मंथन कर रहा था। चर्चा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नाम प्रमुख रूप से सामने आए थे। संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अंततः पार्टी ने फूलो देवी नेताम के नाम पर सहमति बनाई।

आदिवासी नेतृत्व पर कांग्रेस का भरोसा

फूलो देवी नेताम वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं और लंबे समय से संगठन और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती (Phulo Devi Netam Rajya Sabha) रही हैं। बस्तर क्षेत्र से आने वाली नेताम को प्रदेश की प्रमुख आदिवासी महिला नेताओं में गिना जाता है। वर्ष 2020 में कांग्रेस ने उन्हें पहली बार राज्यसभा भेजा था और उनका कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। अब पार्टी ने उन्हें दोबारा उच्च सदन भेजने का निर्णय लिया है।

राज्यसभा चुनाव में क्या है गणित

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होना है। विधानसभा की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो भाजपा के पास 54 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 35 सीटें हैं। ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दोनों प्रमुख दलों को एक-एक सीट मिलने की संभावना है।

दिलचस्प बात यह है कि भाजपा ने भी इस बार महिला नेता लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में दोनों प्रमुख दलों की ओर से महिला प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा।

नामांकन की प्रक्रिया आज से

विधानसभा सचिवालय के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम (Phulo Devi Netam Rajya Sabha) तिथि 5 मार्च है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किए जा सकते हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राज्य की राजनीति में इस चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज होने की संभावना है।