PGT Recruitment 2026 : 1 लाख तक सैलरी वाली सरकारी नौकरी, HPSC ने निकाली 1672 PGT कंप्यूटर साइंस पदों पर भर्ती, 9 मार्च तक करें आवेदन
PGT Recruitment 2026
सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं के लिए शानदार (PGT Recruitment 2026) मौका है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस विषय के रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक डिग्री होना आवश्यक है:
एम.एससी. कंप्यूटर साइंस
एमसीए
बीई/बीटेक कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी
इसके साथ ही संबंधित डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक (PGT Recruitment 2026) अनिवार्य हैं। अभ्यर्थी ने 10+2, स्नातक या स्नातकोत्तर स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय का अध्ययन किया होना चाहिए। साथ ही हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या समकक्ष STET परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी एवं अन्य उम्मीदवार: 1000 रुपये
आरक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थी एवं DESM उम्मीदवार: 250 रुपये
हरियाणा के PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें विषय संबंधी ज्ञान का मूल्यांकन होगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
वेतन
चयनित उम्मीदवारों को 47,600 रुपये से लेकर 1,51,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
New Registration पर क्लिक कर पंजीकरण करें।
लॉग-इन कर आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
सरकारी क्षेत्र में स्थिर और सम्मानजनक करियर की तलाश (PGT Recruitment 2026) कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। समय रहते आवेदन करना न भूलें।
