PF interest update latest : PF धारकों के लिए खुशखबरी...! सरकार ने 2024-25 के लिए EPF ब्याज दर पर लगाई मुहर...जानिए कब मिलेगा लाभ...

PF interest update latest : PF धारकों के लिए खुशखबरी…! सरकार ने 2024-25 के लिए EPF ब्याज दर पर लगाई मुहर…जानिए कब मिलेगा लाभ…

नई दिल्ली, 24 मई| PF interest update latest : देश के 7 करोड़ से अधिक EPFO निवेशकों के लिए सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान कर दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी गई है। यह वही दर है जो पिछले साल यानी 2023-24 में लागू की गई थी, जिससे यह साफ है कि सरकार ने इस बार भी निवेशकों के हित को प्राथमिकता दी है।

क्या है ब्याज दर में बदलाव का ट्रेंड?

2021-22 → 8.1% (चार दशक का सबसे कम)

2022-23 → 8.15%

2023-24 → 8.25%

2024-25 → 8.25% (बिना बदलाव)

यह लगातार दूसरा साल है जब EPF पर 8.25% ब्याज (PF interest update latest)मिलेगा, जिससे कर्मचारियों को स्थिर और भरोसेमंद रिटर्न सुनिश्चित होता है।

कब और कैसे मिलेगा फायदा?

यह ब्याज दर EPFO के सात करोड़ से ज्यादा खाताधारकों पर लागू होगी।

ब्याज वित्त वर्ष के अंत में, यानी मार्च 2025 के बाद खातों में क्रेडिट किया जाएगा।

यह राशि EPFO द्वारा बैलेंस अपडेट के साथ आपके अकाउंट में दिखाई देगी।

किस बैठक में हुआ फैसला?

EPFO की 237वीं केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) बैठक, 28 फरवरी को केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें 2024-25 के लिए ब्याज दर को बरकरार रखने का निर्णय लिया (PF interest update latest)गया। अब वित्त मंत्रालय की मंजूरी के बाद इसे आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।

EPF ब्याज से कितना मिलेगा लाभ?

अगर आपके EPF अकाउंट में ₹5 लाख की राशि है, तो 8.25% के हिसाब से सालाना आपको मिलेगा ₹41,250 ब्याज। यह पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है (कुछ शर्तों के साथ)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed