बिजनेस

PF Interest Rate : EPF खाते पर फिर 8.25% ब्याज, EPFO ने 2025-26 के लिए दरें बरकरार रखीं

देश के करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफ जमा पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर (PF Interest Rate) तय की है।

लगातार दूसरे साल ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह फैसला सोमवार को आयोजित केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की 239वीं बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री Mansukh Mandaviya ने की।

https://youtu.be/ZcnF5-ZJ3CM

सूत्रों के मुताबिक, CBT की मंजूरी के बाद प्रस्तावित ब्याज दर को अंतिम स्वीकृति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह ब्याज राशि 7 करोड़ से अधिक ईपीएफ अंशधारकों के खातों में जमा की जाएगी।

पिछले वर्षों की ब्याज दरें

2024-25: 8.25%

2023-24: 8.25%

2022-23: 8.15%

2021-22: 8.10% (चार दशक में सबसे कम)

2020-21: 8.50%

ईपीएफओ ने 2022-23 में दर बढ़ाकर 8.15% की थी, जिसे 2023-24 में 8.25% कर दिया (PF Interest Rate) गया और अब 2025-26 के लिए भी वही दर बरकरार रखी गई है। वर्ष 2015-16 में ब्याज दर 8.8% तक पहुंची थी, जबकि 2013-14 और 2014-15 में 8.75% दी गई थी।

क्या है आगे की प्रक्रिया?

Employees’ Provident Fund Organisation द्वारा तय की गई दर को वित्त मंत्रालय की सहमति के बाद लागू किया जाएगा। इसके पश्चात संबंधित वित्त वर्ष का ब्याज अंशधारकों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

https://youtu.be/jkphJN_HlQY

कर्मचारियों के लिए क्या मायने?

ब्याज दर स्थिर रहने से ईपीएफ खाताधारकों को अनुमानित रिटर्न का भरोसा (PF Interest Rate) मिलेगा। 8.25% की दर मौजूदा बचत योजनाओं की तुलना में अब भी आकर्षक मानी जा रही है, खासकर दीर्घकालिक रिटायरमेंट प्लानिंग के लिहाज से। सरकार और ईपीएफओ का कहना है कि ब्याज दर निर्धारण में निवेश रिटर्न, आर्थिक स्थिति और फंड की स्थिरता जैसे कारकों को ध्यान में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button