छत्तीसगढ़राजनीति

Pcc Chief की हुंकार…जनता ने लिया मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

रायपुर/नवप्रदेश। Pcc Chief : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई के खिलाफ पदयात्रा की जा रही है। यह जंगी पदयात्रा पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम के नेतृत्व में किया जा रहा है।

जैजैपुर विधानसभा के हसौद में जन जागरण पदयात्रा में पंहुचे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ग्राम कैथ से सभा स्थल हसौद मंडी प्रांगण तक पदयात्रा की। उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा किए। उनका जगह जगह स्वागत और उन्हें धान व सब्जियों से तौला गया।

Pcc Chief's ruckus... the public took a pledge to overthrow the Modi government

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम (Pcc Chief) ने सभा में हजारों जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष हुंकार भरते हुवे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के महंगाई के विरोध में हाथ खड़े करके हजारों-हजार लोगों ने नविरोधी केंद्र की भाजपा सरकार उखाडऩे का लिया संकल्प लिया है।

जनता जनार्दन का यह समर्थन देख मैं दावे से कह रहा हूं कि विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम (Pcc Chief) ने जन जागरण यात्रा के दौरान मिठाई के डिब्बे में मोदी सरकार की कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त जनता को नि:शुल्क सब्जी वितरण किया। प्रात: काल प्रभातफेरी में भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button