Pankhuri Soni Young Women Achiever Award : नोएडा की फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को ‘यंग विमेन अचीवर अवार्ड’, अहमदाबाद में हुआ सम्मान

नोएडा की उभरती हुई फैशन प्रोफेशनल पंखुरी सोनी को अहमदाबाद में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित “यंग विमेन अचीवर अवार्ड” से सम्मानित (Pankhuri Soni Young Women Achiever Award) किया गया। पंखुरी सोनी वर्तमान में अरविंद फैशन लिमिटेड में कार्यरत हैं और फैशन इंडस्ट्री में अपने रचनात्मक कार्यों के लिए तेजी से पहचान बना रही हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद पंखुरी सोनी ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपरा को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ना है, ताकि वैश्विक मंच पर भारतीयता की झलक और मजबूत तरीके से सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि फैशन केवल विलासिता नहीं, बल्कि आज के समय की एक दैनिक जरूरत बन चुका है। पंखुरी ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति बनियान पहनकर और कंधे पर लाल गमछा रखकर दिखाई देता है, तो वह भी एक प्रकार का ग्रामीण (Pankhuri Soni Young Women Achiever Award) फैशन ही है। उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि भारतीयता से प्रेरित विशेष डिजाइन वाले परिधानों को अपनाकर हमारे जनप्रतिनिधि भी संसद में आएं, ताकि परिधानों में भी देशभक्ति और अनुशासन की झलक दिखाई दे।
महिला दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदगम फाउंडेशन और आई-हब गुजरात की ओर से महिला उद्यमिता और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए अहमदाबाद में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अहमदाबाद के केसीजी ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 2500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में उद्यमियों, उद्योगपतियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति निर्माताओं और युवा महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही।
CM भूपेंद्र पटेल का संदेश
कार्यक्रम के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने संदेश में कहा कि महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व के बिना किसी भी समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की भारतीय महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, उद्योग और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं।
विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा, साहित्य, कला, उद्योग, उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित (Pankhuri Soni Young Women Achiever Award) किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर गांधीनगर (उत्तर) की विधायक रीताबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी हिस्सा लिया और महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सफल महिलाओं के अनुभव साझा करने के लिए विशेष सत्र भी आयोजित किए गए।



