Site icon Navpradesh

शुरू हुई गढ़चिरौली पखांजूर बस सेवा, इलाके के लोगों ने ली राहत की सांस

नवप्रदेश संवाददाता
पखांजूर। पखांजूर से लगा महारास्ट्र सीमा केबल12 किलोमटर दुरी पर है। जहा इस क्षेत्र के लोगों ने महारास्ट्र में आने जाने के लिए बड़े परेशानियां का सामना करना परता था। दिन भर में टैक्सी 3 से 4 चलती थी वो भी ठूस-ठूस के सवारी भरे जाते थे एवं आपने मन मजऱ्ी किराया वसूल करते थे। जिसको देखते हुए परोलकोट के ग्रामीणों ने निजी कंपनियां से चर्चा किया था की एक बस इस रस्ते पर चलाये जिससे टैक्सी वाले का मन मजऱ्ी किराया और ठूस-ठूस कर भरा जाता है पखांजूर से महारास्ट्र गडचिरोली का सफर करीबन दो घंटा का है 90 किलोमीटर दुरी तय करना परता है ऐसे में टैक्सी में जाना बहुत कष्ट दायक होता है,पर निजी कंपनी इस और कोई ध्यान नहीं दिया। आखिर में महारास्ट्र सरकार ने गडचिरोली से पखांजूर तक बस सेवा प्रारंभ किया जिससे क्षेत्र के लोगो को निजात मिला है। ये बस गडचिरोली से शाम को 4 बजे छुट कर पखांजूर 7 बजे पहुचती है वही पखांजूर से दुसरे दिन सुबह 7 बजे निकल कर 10 बजे गडचिरोली पहुचते है। अब क्षेत्र के लोगों को रहत मिली, इस बस सेवा के लिए पखांजूर के जनताओं ने महारास्ट्र परिवहन निगम को लिखित पत्र दिया था जिसमे एक बस सेवा को तुरंत चालू किया जाय जिसका परिणाम अज दिखाई दे रहा है। इस परोलकोट क्षेत्र के अधिकांश लोगों के लडकियों का शादी महारास्ट्र में हुई है जिससे परिजनों को आपने परिजनों से मिलने का एक सही रास्ता निकल कर आया है, यह तक नहीं पखांजूर से किसी को अस्पताल जाना परता है तो उन को रायपुर, दुर्ग, भिलाई करीबन 270 किलोमीटर दुरी तय करना परता था अब गडचिरोली तक जाने में लोगों को 90 किलोमीटर दुरी तय करना पड़ेगा जहां चिकित्सा सुविधा इस क्षेत्र से बेहतर है। वही नागपुर भी इस रूट में जाने से कम समय और कम दुरी तय करना पड़ेगा जो की व्यापारी लोग नागपुर से भी आपना व्यापार के लिए आसानी से आ जा सकेंगे।

Exit mobile version