Pakistan Fog Accident : पाकिस्तान में कोहरे का कहर, सड़क हादसे में 14 की मौत

Pakistan Fog Accident

Pakistan Fog Accident

सुबह होने से पहले का वक्त था, रास्ते पर सन्नाटा पसरा (Pakistan Fog Accident) हुआ था और सामने दिखाई देने वाली हर चीज़ धुंध में घुलती जा रही थी। एक पल की चूक, कुछ सेकेंड का भ्रम और फिर चीख-पुकार… जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक कई जिंदगियां हमेशा के लिए खामोश हो चुकी थीं।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरगोधा जिले के कोट मोमिन इलाके में घने कोहरे के कारण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और पुल से नीचे जा गिरा। हादसे में 6 बच्चों और 5 महिलाओं सहित कुल 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि ट्रक में करीब 23 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश एक ही परिवार (Pakistan Fog Accident) के सदस्य थे। ये सभी लोग इस्लामाबाद से फैसलाबाद की ओर जा रहे थे। मोटरवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण रास्ता बदला गया था, लेकिन स्थानीय मार्ग पर कोहरे ने हालात और ज्यादा खतरनाक बना दिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गलापुर ब्रिज के पास अचानक सामने कुछ दिखाई न देने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक सीधे सूखी नहर में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलों को निकालने में रेस्क्यू टीमों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया (Pakistan Fog Accident) गया है, जहां कुछ की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

पंजाब प्रांत में इन दिनों घना कोहरा लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे हादसों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि खराब मौसम में सुरक्षा उपायों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है। हादसे में जान गंवाने वालों के घरों में मातम पसरा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

You may have missed