दुनिया

Pakistan Dossier Leak : ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान का खुद का डोज़ियर बना उसकी सबसे बड़ी हार की गवाही…

नई दिल्ली, 3 जून। Pakistan Dossier Leak : भारत के बहुचर्चित ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक ऐसा खुलासा सामने आया है, जिसने न केवल पाकिस्तान के दावों की पोल खोल दी है बल्कि भारत की रणनीतिक आक्रामकता और सटीक सैन्य क्षमता को भी वैश्विक मंच पर साबित कर दिया है।

https://youtu.be/W30YKJofcYQ

जहां भारतीय सेना ने पहले दावा किया था कि उसने पाकिस्तान के 20 ठिकानों पर हमला किया, वहीं पाकिस्तान द्वारा गुप्त रूप से तैयार किया गया “ऑपरेशन बुनियान उन मर्सूस” डोज़ियर बता रहा है कि भारत ने कम से कम 28 ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया (Pakistan Dossier Leak)था।

इसमें कुछ ऐसे ठिकानों का उल्लेख है, जिनके बारे में न भारतीय वायुसेना और न ही रक्षा मंत्रालय ने कोई आधिकारिक जानकारी दी थी – जिससे स्पष्ट होता है कि भारत ने रणनीति के तहत कई सफल हमले गोपनीय रखे।

ये हैं वे 8 गुप्त ठिकाने, जिनका भारत ने सफलतापूर्वक निशाना बनाया – पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), गुजरांवाला, बहावलनगर, अटक और छोर।

इस खुलासे ने पाकिस्तान के उस झूठ को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है, जिसमें उसने कहा था कि भारत को भारी नुकसान (Pakistan Dossier Leak)हुआ। उल्टा, पाकिस्तान का खुद का दस्तावेज यह बता रहा है कि उसे ऑपरेशन सिंदूर में इतने गहरे घाव मिले कि उसे तीन दिन के भीतर युद्धविराम की गुहार लगानी पड़ी।

भारत की कूटनीति और सैन्य चुप्पी ने रचा इतिहास

भारत ने जिस तरह इन हमलों को आधिकारिक रूप से सीमित बताया और पाकिस्तान को अपने ही डोज़ियर के माध्यम से बेनकाब होने दिया – वह कूटनीतिक युद्ध का अनोखा उदाहरण बन गया है।

मक्सार की तस्वीरों और भारतीय आक्रमण की सटीकता

मक्सार टेक्नोलॉजीज की सैटेलाइट इमेज में बहावलपुर, मुरिदके और अन्य आतंकी ठिकानों पर हुई बमबारी की पुष्टि हो चुकी (Pakistan Dossier Leak)है। भारत के हमलों में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कमांड सेंटर पूरी तरह तबाह हो गए।

https://navpradesh.com/bpsc-71st-cce-2025-notification/

11 एयरबेस हुए राख

पाक के जवाबी हमले के बाद भारत ने 11 एयरबेस को निशाना बनाकर पाकिस्तान की वायुसेना की रीढ़ तोड़ दी – जिनमें सियालकोट, सरगोधा और जैकबाबाद जैसे अहम बेस शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button